लाइव न्यूज़ :

‘दिल चाहता है’ के 20 साल पूरे होने पर बोलीं सुचित्रा पिल्लई- वह एक शानदार फिल्म थी

By अनिल शर्मा | Updated: June 30, 2021 17:03 IST

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने के साथ ही समीक्षकों की सराहना भी हासिल की थी। बतौर निर्देशक फरहान अख्तर की यह पहली फिल्म थी। सुचित्रा ने बताया, यह एक शानदार फिल्म थी। मैं आज 20 साल बाद भी प्रिया जैसी कई लड़कियां देखती हूं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने के साथ ही समीक्षकों की सराहना भी हासिल की थीबतौर निर्देशक फरहान अख्तर की यह पहली फिल्म थी

फिल्म ‘दिल चाहता है’ के अगस्त में 20 साल पूरे होने पर अदाकारा सुचित्रा पिल्लई ने कहा कि फिल्म में उनका किरदार इतनी अच्छी तरह से लिखा गया था, कि छोटा किरदार होने के बावजूद लोगों को आज भी वह याद है। सुचित्रा ने फिल्म में अभिनेता सैफ अली खान की प्रेमिका प्रिया का किरदार निभाया था, जो हर वक्त उन्हें जीना का सलीका सिखाया करती थी। फिल्म 2001 अगस्त में आई थी, जिसे रिलीज हुए इस वर्ष 20 साल पूरे हो जाएंगे। फिल्म में आमिर खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और डिंपल कपाड़िया जैसे सितारे भी नजर आए थे।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने के साथ ही समीक्षकों की सराहना भी हासिल की थी। बतौर निर्देशक फरहान अख्तर की यह पहली फिल्म थी। सुचित्रा ने बताया कि यह एक शानदार फिल्म थी। मैं आज 20 साल बाद भी प्रिया जैसी कई लड़कियां देखती हूं। एक ऐसी प्रेमिका.... जैसा लड़कियां बनना चाहती हैं, लेकिन लड़के ऐसी प्रेमिका नहीं चाहते। यह ऐसा है कि किरदार कितनी अच्छी तरह से लिखा गया है...भले ही वह केवल पांच मिनट का किरदार हो...और यह इसी का उदाहरण है।

फिल्म ‘पेज 3’ और ‘फैशन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अदाकरा ने बताया कि फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर ने उन्हें प्रिया का किरदार निभाने को कहा था। उन्होंने कहा कि फरहान तब 26 वर्ष के थे और मेरे दोस्त थे। उन्होंने मुझ से कहा, ‘ सूची, तुम्हें यह किरदार करना होगा।’ मुझे लगा.... क्या? उन्होंने मुझे अपने कार्यालय बुलाया, वहां सैफ अली खान भी थे। उन्होंने कहा, ‘यह तुम्हारे सह-कलाकार हैं’।’’ फिल्म में सैफ अली खान ने समीर का किरदार निभाया था, जिन्हें प्रिया के साथ संबंध टूटने के बाद पूजा यानी अदाकारा सोनाली कुलकर्णी से प्यार हो जाता है। 

टॅग्स :फरहान अख़्तरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!