लाइव न्यूज़ :

Student Of The Year 2 Trailer Review: सेम स्टोरी लाइन और लव ट्रायंगल के साथ रिलीज हुआ ट्रेलर, टाइगर श्रॉफ का दिखा फुल टू एक्शन पैक

By मेघना वर्मा | Updated: April 12, 2019 13:07 IST

ट्रेलर देखकर ये भी पता चलता है कि इस बार टाइगर श्रॉफ को कॉलेज से बाहर कर दिया जाता है। बावजूद उसके टाइगर दूसरे कॉलेज से इस कॉम्पटिशन को जीतने की तैयारी में जुट जाते हैं।

Open in App

टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में जहां तीनों कलाकारों को फुल जगह मिली है तो वहीं टाइगर श्रॉफ का फुल टू एक्शन दिखाई दिया है। वहीं कॉलेज, वहीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब और वहीं कॉम्पटिशन के लिए खुद को प्रूफ करते स्टूडेंट्स की ये जर्नी लोगों को काफी पसंद आ रही है। 

तीन मिनट पांच सेकेंड के इस ट्रेलर में शुरूआत होती है 2019 एनुअल एंटर कॉलेज डिग्निटी कॉम्पटिशन के अनांउनसमेंट के बाद। जिससे कह सकते हैं कि कॉम्पटिशन का बिगुल बज जाता है। इसके बाद कबड्डी कॉम्पटिशन से एंट्री होती है टाइगर श्रॉफ की जो इस फिल्म में रोहन का किरदार निभा रहे हैं। पहले ही फ्रेम से टाइगर का एक्शन फिल्म में देखा जा सकता है। 

इसके बाद इंट्री होती है करण जौहर की ग्लैमर्स स्टूडेंट तारा सुतारिया की। जिसे शायद कॉलेज की सबसे हॉट स्टूडेंट दिखाया गया है। जो डांस कॉम्पटिशन को जीतना चाहती हैं। इसी के बाद इंट्री लेती हैं अनन्या पांडेय की जो टाइगर से नोक-झोंक करती दिखती हैं। ट्रेलर देखकर इस बात का पता चलता है कि ये स्टोरी 2 भी पहली स्टूडेंट ऑफ द ईयर की ही तरह लव ट्राएंगल होने वाली है। 

ट्रेलर देखकर ये भी पता चलता है कि इस बार टाइगर श्रॉफ को कॉलेज से बाहर कर दिया जाता है। बावजूद उसके टाइगर दूसरे कॉलेज से इस कॉम्पटिशन को जीतने की तैयारी में जुट जाते हैं। ड्रामे, रोमांस और कॉमेडी एक्शन के तड़के के साथ ये फिल्म फुट टू मसाला मूवी लग रही है। अब करण जौहर की फिल्म है तो उसकी कॉलेज लाइफ में भी कुछ फैन्टसी सी चीजें होनी ही थी। जो ट्रेलर में देखने को मिली है। 

10 मई को रिलीज होगी फिल्म

करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 10 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म से चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडे और तारा सुतारिया बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। तीनों ने इस साल चैट शो कॉफी विद करण के छठवे सीजन में भी इंट्री ली थी। जहां उन्होंने सेट पर हुए कई सारे इंसीडेट के बारे में चीजें बताई थीं। 

टॅग्स :टाइगर श्रॉफअनन्या पाण्डेयतारा सुतारियाकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहारिया के बीच हुआ ब्रेकअप? AP ढिल्लों कॉन्सर्ट विवाद के कुछ ही समय बाद दोनों का रिश्ता खत्म!

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ड्रेस, हाथ में गन और तीखी नजरें, Toxic में तारा सुतारिया का सबसे बोल्ड अवतार

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस