लाइव न्यूज़ :

Stree 2 Teaser: आ गया स्त्री -2 की टीजर, इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक, श्रद्धा कपूर के साथ तमन्ना भी दिखेंगी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 25, 2024 14:39 IST

टीजर देखकर कहानी का अंदाजा लगाना मुश्किल है लेकिन इस बार डर का माहौल ज्यादा होने की संभावना है। पंकज त्रिपाठी अपनी पुरानी भूमिका में ही दिखेंगे। इस फिल्म को अमर कौशिक ने निर्देशित किया है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

Open in App
ठळक मुद्देस्त्री- 2 , 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयारनिर्माताओं ने मंगलवार सुबह अपने बहुप्रतीक्षित सीक्वल स्त्री 2 का टीज़र जारी कियास्त्री 2 के टीजर में वह सब कुछ है जिसकी हमें उम्मीद थी

Stree 2 Teaser: हॉरर फिल्मों के शौकीन दर्शकों को जिस बात का बेसब्री से इंतजार था वो अब खत्म हो गया है। फिल्म स्त्री के निर्माताओं ने मंगलवार सुबह अपने बहुप्रतीक्षित सीक्वल स्त्री 2 का टीज़र जारी किया। स्त्री एक बार फिर लोगों के दिलों में डर पैदा करने के लिए आ गई है। स्त्री 2 के टीजर में वह सब कुछ है जिसकी हमें उम्मीद थी। 

कुछ सेकंड के टीज़र में अभिनेता राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी दिखाई देते हैं। चंदेरी गांव के निवासियों की भूमिका में ये सभी पिछली फिल्म में स्त्री नाम की एक प्रेत आत्मा से निबटते नजर आते हैं। श्रद्धा कपूर इस फिल्म में भी दिखाई देंगी। सीक्वल में तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगी।

टीजर की शुरुआत स्त्री की मूर्ति से होती है। इस पर लोगों द्वारा दूध डालते हुए दिखाया गया है। टीजर में गांव में लिखे गए ओ स्त्री रक्षा करना के स्लोगन को मिटाते हुए दिखाया गया है। हालांकि टीजर देखकर कहानी का अंदाजा लगाना मुश्किल है लेकिन इस बार डर का माहौल ज्यादा होने की संभावना है। पंकज त्रिपाठी अपनी पुरानी भूमिका में ही दिखेंगे। इस फिल्म को अमर कौशिक ने निर्देशित किया है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। 

इसका निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।  यह निर्माता के हॉरर-कॉमेडी ब्रह्मांड का एक हिस्सा है। मैडॉक फिल्म्स ने इससे पहले स्त्री, रूही, भेड़िया और मुंज्या जैसी सफल फिल्में बनाई हैं। स्त्री 2018 में रिलीज हुई थी। अब स्त्री- 2 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर जारी करते हुए लिखा गया है- इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक। सोशल मीडिया पर टीजर पर कुछ मजेगार कमेंट्स भी दिए गए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि श्रद्धा कपूर इतनी खूबसूरत हैं कि भूत भी उनके साथ सेल्फी लेना चाहेगा। स्त्री -2 की टीजर यहां देखा जा सकता है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारश्रद्धा कपूरतमन्ना भाटियाराजकुमार राव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!