लाइव न्यूज़ :

Stree 2 box office collection: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री-2 का कलेक्शन 280 करोड़ के पार, टूट गए सारे रिकॉर्ड

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 19, 2024 17:12 IST

निर्माताओं द्वारा जारी बॉक्स ऑफिस नंबरों के अनुसार, फिल्म ने 58.5 करोड़ रुपये की भारी कमाई की। इससे फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 204 करोड़ रुपये और दुनिया भर में इसका कलेक्शन 283 करोड़ रुपये हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री-2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया हैकुल घरेलू कलेक्शन 204 करोड़ रुपयेदुनिया भर में इसका कलेक्शन 283 करोड़ रुपये हो गया है

Stree 2 box office collection: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री-2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया है। 18 अगस्त को रविवार था और इस दिन फिल्म ने एक दिन में एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। निर्माताओं द्वारा जारी बॉक्स ऑफिस नंबरों के अनुसार, फिल्म ने 58.5 करोड़ रुपये की भारी कमाई की। इससे फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 204 करोड़ रुपये और दुनिया भर में इसका कलेक्शन 283 करोड़ रुपये हो गया है।

स्त्री 2 की शुरुआत अच्छी रही और रिलीज के बाद से इसने लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों में आने को मजबूर किया।  शुक्रवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई, लेकिन शनिवार को इसने 40 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ वापसी की और 43.85 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार को शानदार कमाई से फिल्म के बॉक्स ऑफिस सफर में जेट इंजन लग गया।

पहले वीकेंड कलेक्शन के मामले में स्त्री- 2 ने 2023 की ब्लॉकबस्टर गदर- 2 और 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म फाइटर दोनों को पीछे छोड़ दिया है। गदर 2 ने अपने पहले वीकेंड में 94.78 करोड़ रुपये कमाए, जबकि फाइटर ने 67 करोड़ रुपये कमाए। स्त्री 2 ने अपने पहले वीकेंड में 98.85 करोड़ रुपये कमाकर बढ़त हासिल की। ​​यह फिल्म अब 2024 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

स्त्री-2 केवल फाइटर और शैतान से पीछे है। 15 अगस्त को ही स्त्री -2 के साथ वेदा और खेल खेल में भी रिलीज हुई थी। जॉन अब्राहम की वेदा और अक्षय कुमार की खेल खेल में, स्त्री-2 के आगे नहीं टिकीं। स्त्री 2 निर्माता दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। इसकी शुरुआत 2018 में स्त्री से हुई थी और इसमें रूही, भेड़िया और मुंज्या भी शामिल हैं। इस साल की शुरुआत में कम  प्रचार के साथ रिलीज़ हुई, मुंज्या ने 107.48 करोड़ रुपये कमाए। 

स्त्री-2 में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में चौंकाने वाले मूव में अक्षय कुमार और वरुण धवन भी दिखाई दिए हैं। 

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनहिन्दी सिनेमा समाचारश्रद्धा कपूरRajkumar Yadavपंकज त्रिपाठी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम