लाइव न्यूज़ :

शाहरुख की अगली फिल्म 'जवान' के सीन इंटरनेट पर हुए लीक, अदालत ने दिया हटाने का आदेश

By रुस्तम राणा | Updated: April 27, 2023 20:58 IST

दिल्ली हाईकोर्ट ने यूट्यूब, ट्विटर और रेडिट को प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संदर्भित सभी उल्लंघनकारी सामग्री और क्लिप को तुरंत ब्लॉक करने और हटाने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हाईकोर्ट ने यूट्यूब, ट्विटर और रेडिट को फिल्म के सीन को तुरंत ब्लॉक करने और हटाने का निर्देश दिएHC ने कहा- वादी से उचित लाइसेंस के बिना किसी भी माध्यम से फिल्म की आडियो-वीडियो को प्रसारित करने की अनुमति नहीं

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने कई वेबसाइटों और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' से संबंधित किसी भी स्टिल, गाने, ऑडियो और वीडियो क्लिप को बिना उचित लाइसेंस के कॉपी करने, रिकॉर्ड करने, प्रदर्शित करने या जारी करने से रोक लगा दिया है। साथ ही हाईकोर्ट ने यूट्यूब, ट्विटर और रेडिट को प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संदर्भित सभी उल्लंघनकारी सामग्री और क्लिप को तुरंत ब्लॉक करने और हटाने का निर्देश दिया।

कोर्ट ने कहा, सिनेमैटोग्राफिक फिल्म 'जवान' या उसके किसी भी हिस्से से संबंधित ऑडियो / वीडियो क्लिप, गाने, रिकॉर्डिंग या अन्य मालिकाना जानकारी, वादी से उचित लाइसेंस के बिना किसी भी माध्यम से प्रतिवादी, साथ ही साथ उनकी ओर से काम करने वाले सभी अन्य लोगों को कॉपी करने, रिकॉर्डिंग करने, पुनरुत्पादन करने, रिकॉर्डिंग की अनुमति देने, प्रसारण करने, संचार करने या वितरण, दोहराव, प्रदर्शन या रिलीज़ के लिए उपलब्ध कराने, किसी भी तरीके से प्रदर्शित करने या खेलने से रोक दिया जाता है।

दरअसल, इससे पूर्व यह आरोप लगाया गया था कि फिल्म के क्लिप और चित्र पहले से ही इंटरनेट पर विभिन्न प्लेटफार्मों पर उपलब्ध हैं, हालांकि फिल्म के किसी भी हिस्से को प्रसारित या प्रसारित करने के लिए, आज तक, किसी भी संस्था को वादी द्वारा कोई लाइसेंस नहीं दिया गया है।

यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाईकोर्ट ने मुकदमे में प्रतिवादियों को समन भी जारी किया और मामले को 7 जुलाई को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया। अदालत ने 25 अप्रैल को पारित और गुरुवार को उपलब्ध कराए गए आदेश में कहा, "यह आदेश सुनवाई की अगली तारीख तक लागू रहेगा।"

टॅग्स :शाहरुख़ खानदिल्ली हाईकोर्टहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?