लाइव न्यूज़ :

दुबई पुलिस की जांच प्रक्रिया खत्म, सोमवार सुबह मुंबई पहुंचेगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 26, 2018 02:59 IST

Sridevi last rite news: श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके मुंबई स्थित आवास पर परिजनों, मित्रों और प्रशंसकों का तांता लगा हुआ है।

Open in App

मुंबई, 25 फरवरी:  दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में शनिवार (24 फ़रवरी) को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। महज 54 साल की उम्र में श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कहा है। उनकी मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड सहित पूरा देश सदमे में है। श्रीदेवी का निधन दुबई में हुआ है लेकिन उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा। 

श्रीदेवी के अंतिम संस्कार का लाइव अपडेट-

- श्रीदेवी के पोस्टमार्ट और पुलिस द्वारा उनकी मौत की जांच प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस पिछले कई घंटो से उनकी मौत के कारणों की गहन जांच कर रही थी जो अब पूरी हो चुकी है। 

-- श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सोमवार को दुबई से मुंबई पहुंचेगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए कई दिग्गज लोग अनिल कपूर के घर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में नेता अमर सिंह भी अनिल कपूर के घर पहुंचे। 

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस अभी फॉरेंसिक रिपोर्ट में व्यस्त है, हम हर संभव मदद के लिए परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।'

- खबर यह भी है कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अब तक उनके परिवार को नहीं सौंपा गया है। दुबई पुलिस हर पहलू से मौत के कारणों को खंगाल रही है। जांच प्रक्रिया की वजह से देरी हो रही है। जिसके चलते उनके पार्थिव शरीर के आज रात भारत पहुंचने की संभावनाएं बेहद कम जताई जा रही है। 

शाम करीब 7:30 बजे श्रीदेवी के मुंबई स्थित घर के बाहर फैंस का मजमा लगा हुआ है। फैंस उनकी अंतिम झलक देखने की होड़ मची है। 

श्रीदेवी के पार्थ‍िव शरीर को लेने दुबई अनिल अंबानी के प्लेन को भेजा गया, प्लेन दुबई पहुंच गया है।

श्रीदेवी का पोस्टमार्टम पूरा, कुछ देर में परिवार को मिलेगा पार्थिव शरीर।

दुबई में रह रहे भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी ने कहा है कि श्रीदेवी के पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर भारत के लिए भेजा जाएगा। 

 

- मुंबई में शाम 8 बजे तक श्रीदेवी का पार्थ‍िव शरीर पहुंचने की उम्मीद है, उनके पार्थ‍िव को अंतिम संस्कार से पहले दर्शन के लिए रखा जाएगा।- प्राइवेट जेट दोपहर 1 बजे मंबई से रवाना होगा, वहीं, पहले दुबई में श्रीदेवी के परिजनों को डेथ सर्टिफिकेट देकर। पासपोर्ट रद्द करने की औपचारिकता पूरी की जाएगी।- श्रीदेवी के निधन  को लेकर आ रहे अपडेट्स के मुताबिक, रात 11 बजे श्रीदेवी की मौत इमिरेट्स टॉवर में बाथरूम में बेहोश होने के बाद हुई।

- श्रीदेवी का पार्थिव शरीर शाम को 8  बजे तक मुंबई पहुंच जाएगा।- मुंबई के अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम हो गया, जिसके बाद उन्हें लाया जाएगा।- श्रीदेवी के घर के बाहर फैंस की भीड़ लग गई है।

दुखदः अभिनेत्री श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

श्रीदेवी के मुंबई के घर में उनके पार्थिव शरीर को लाया जाएगा जिसकी तैयारियां भी की जाने लगी हैं।  उनकी मौत के वक्त उनके पति बोनी कपूर और बेटी खुशी उनके साथ थीं। उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी मुंबई में ही हैं। उनके परिवार के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार 54 वर्षीय श्रीदेवी को शनिवार रात करीब 11 बजे उन्हें कार्डियाक अटैक आया था जिसे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उनका निधन हो गया।

अमिताभ बच्चन को पहले से हो गया था श्रीदेवी की मौत का अहसास? ट्वीट हुआ वायरल

 

उनके निधन की खबर की उनकी परिवार के सूत्रों ने पुष्टि की।  के द्वारा सबसे पहली दी गई है। अपने जबरदस्त अभिनय से दीवाना करने वाली श्रीदेवी का जन्मदिन 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के शिवकाशी में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में तमिल फिल्म कंधन करुणई से की थी। फिलहाल उनके अचानक हुए निधन से हर कोई सक्ते में है। कोई भी इस खबर पर विश्वास नहीं कर पा रहा है।

 

 

भारत ही नहीं पाकिस्तान में श्रीदेवी के निधन से शोक की लहर दौड़ गई। पाकिस्तानी कलाकारों ने ट्विटर और फेसबुक पर श्रीदेवी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

टॅग्स :श्रीदेवीमुंबईबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया