लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड को 'सदमा' देकर 20 साल की उम्र में श्रीदेवी ने जीता था फिल्मफेयर, 37 साल पहले आज ही के दिन रिलीज हुई थी फिल्म

By अमित कुमार | Updated: July 8, 2020 09:01 IST

'सदमा' के बाद श्रीदेवी के पास फिल्मों की लाइन लग गई। श्रीदेवी के करियर की बेस्ट फिल्मों में आज भी यह फिल्म टॉप पर याद किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म में श्रीदेवी की एक्टिंग ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया था। श्रीदेवी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म को देखने के बाद उनकी बेटी ने उनसे तीन दिनों तक बात नहीं की थी। फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में श्रीदेवी ने एक ऐसी लड़की नेहालता का रोल प्ले किया था जो अपनी याददाश्त भूल चुकी है।

श्रीदेवी और कमल हासन की फिल्म 'सदमा' को रिलीज हुए आज 37 साल हो गए हैं। 8 जुलाई 1983 को ये फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म को बालनाथन बेंजामिन महेंद्र ने डायरेक्ट किया था। तीन फिल्म फेयर जीतने वाली यह फिल्म आज भी दर्शकों को रुलाने का दम रखती है। इस फिल्म में श्रीदेवी की एक्टिंग ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया था।  

'सदमा' तमिल फिल्म मूंडरम पिरई की रिमेक है। इस फिल्म के बाद से श्रीदेवी को इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली। लोगों ने उन्हें जानना शुरू कर दिया था। इस फिल्म में साउथ की एडल्ट स्टार सिल्क स्मिता भी एक अहम रोल में नजर आई थीं। श्रीदेवी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म को देखने के बाद उनकी बेटी ने उनसे तीन दिनों तक बात नहीं की थी। 

फिल्म देखकर जाह्नवी ने श्रीदेवी से कहा- तुम गंदी मम्मा हो

दरअसल, फिल्म के लास्ट सीन में श्रीदेवी ट्रेन में बैठकर चली जाती है और कमल हसन को भिखारी समझ छोड़ देती हैं। यह सीन देखने के बाद जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी से बात करना बंद कर दिया था। जाह्नवी ने श्रीदेवी से कहा तुम गंदी मम्मा हो। आपने उसके साथ गलत किया। सदमा फिल्म का अंत जिस तरीके से किया गया उसने करोड़ों लोगों के दिल तोड़ दिए थे। 

कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी

सदमा फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में श्रीदेवी ने एक ऐसी लड़की नेहालता का रोल प्ले किया था जो अपनी याददाश्त भूल चुकी है। वब बच्चों की तरह हरकतें करती है और कमल हसन जो कि एक टीचर है उसे खूब परेशान करती है। धीरे-धीरे सोमू को हेमलता से प्यार हो जाता है। सोमू उससे प्यार करता है उसका इलाज कराता है और जब वो ठीक हो जाती है तो सोमू को भूल जाती है।

 

टॅग्स :श्रीदेवीकमल हासनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार