लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं को दिखाएंगे दीपिका की फिल्म 'छपाक', लखनऊ में हॉल हुआ बुक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 10, 2020 12:58 IST

समाजवादी पार्टी का दीपिका की छपाक को समर्थन मिला है। शुक्रवार को फिल्म रिलीज होने पर एसपी अपने कार्यकर्ताओं को लखनऊ के सिनेमा हॉल में फिल्म दिखाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक आज पर्दे पर रिलीज हो गई हैदीपिका हाल ही में जेएनयू पहुंचीं थी

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। दीपिका हाल ही में जेएनयू पहुंचीं थी। वह यहां छात्रों के साथ हुए मारपीट के बाद उनसे मिलने पहुंची थीं। हालांकि दीपिका ने यहां किसी से कोई बात नहीं की थी। लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर दीपिका की फिल्म छपाक को बॉयकॉट करने की बात कही गई है।

इस इस मामले में समाजवादी पार्टी का दीपिका की छपाक को समर्थन मिला है। शुक्रवार को फिल्म रिलीज होने पर एसपी अपने कार्यकर्ताओं को लखनऊ के सिनेमा हॉल में फिल्म दिखाएगी।

इस बात की जानकारी खुद समाजवादी पार्टी के द्वारा दी गई है। फिल्म को देखने के लिए एसपी ने पूरा हॉल बुक कर लिया है।एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश के बाद पार्टी ने गोमतीनगर स्थित वेव सिनेमा हॉल में एक ऑडी बुक की है।

समाजवाादी पार्टी की तरफ से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी गई।  सपा की ओर से लिखा गया है कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर कल समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को ‘छपाक’ फिल्म दिखाएगी। इसके लिए लखनऊ में एक हाल बुक किया गया है।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी की फिल्म 'छपाक' के विरोध-समर्थन के बीच प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शैलेंद्र तिवारी ने भी इसके समर्थन में पोस्टर जारी किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो महिलाओं का सम्मान करते हैं उन्हें सशक्त बनाना चाहते हैं उन्हें यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणसमाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय)छपाक मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?