लाइव न्यूज़ :

साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय ने अपने माता-पिता के खिलाफ दर्ज कराया केस, क्या है पूरा मामला

By वैशाली कुमारी | Updated: September 20, 2021 11:23 IST

लोकप्रिय एक्टर थलापति विजय ने अपने ही माता-पिता के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में केस दर्ज करवाया है। इस केस में ऐक्टर के माता-पिता के साथ 11 और लोग हैं जिनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैंमद्रास हाई कोर्ट ने उन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया थाथलापति विजय ने अपने ही माता-पिता के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में केस दर्ज करवाया है

साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर थलापति विजय ने अपने ही माता-पिता के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में केस दर्ज करवाया है। इस केस में ऐक्टर के माता-पिता के साथ 11 और लोग हैं जिनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 

दरअसल ऐक्टर के पिता और निर्देशक एस के चंद्रशेखर ने कुछ समय पहले एक राजनीतिक पार्टी की शुरुआत की थी जिसका नाम ऑल इंडिया थलापति विजय मक्कल इयक्कम था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग में दस्तावेजों के अनुसार इस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी के तौर पर अभिनेता के पिता का नाम है और वही उनकी माँ शोभा चंद्रशेखर इसकी ट्रेजरर हैं। 

कुछ समय पहले विजय ने अपने बयान में बताया था कि उनका इस चुनावी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने अपने फैन्स से अपील करते हुए कहा कि वह इस पार्टी में सिर्फ उनका नाम देखकर ना जुड़े। यदि कोई भी उनका नाम और उनकी तस्वीर या फैन क्लब का इस्तेमाल करेगा तो अभिनेता उनके खिलाफ केस दर्ज कर देंगे। इसी वजह से उन्होंने अपने माता-पिता समेत 11 लोगों के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में केस दर्ज किया है।

विजय के फिल्मी करियर की बात की जाए तो इन्हें दक्षिण सिनेमा के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक माना जाता है। उन्होंने साउथ सिनेमा को कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं। 'सरकार' , 'जिला' , 'बीस्ट' , 'मास्टर' और थुप्पक्की जैसी फिल्मों में अभिनेता ने सफल अभिनय किया है। 

आपको बता दें कि अभिनेता अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में  मद्रास हाई कोर्ट ने उन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। उन पर यह आरोप लगाया गया कि साल 2012 में विजय ने अपनी एक लग्जरी कार को लंदन से मंगवाया था और उस कार का उन्होंने टैक्स नहीं दिया था। जिसके चलते उन्हें जुर्माना देना पड़ेगा। सुपरस्टार विजय को अपनी जिंदगी में लग्जरी गाड़ियों को कलेक्ट करने का शौक है।

टॅग्स :साउथ सिनेमाबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!