लाइव न्यूज़ :

विवादों में घिरा वह ओल्ड ऐज होम, अमिताभ जिसके लिए एकत्र करते हैं दान

By भाषा | Updated: April 25, 2020 16:08 IST

एबीएच उन जरूरतमंद भारतीय मूल के वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए एक सदी पहले शुरू हुआ था जिन्हें समुदाय द्वारा अनदेखी होती है।

Open in App
ठळक मुद्दे दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के बुजुर्गों के लिए एक सदी पुराने जिस आवासीय देखभाल केंद्र की खातिर कई वर्षों से निधि जुटाते रहे हैंकेंद्र कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण लगाए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर विवादों में हैं

 दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के बुजुर्गों के लिए एक सदी पुराने जिस आवासीय देखभाल केंद्र की खातिर कई वर्षों से निधि जुटाते रहे हैं, वह केंद्र कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण लगाए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर विवादों में हैं।

आर्यन बेनेवोलेंट होम (एबीएच) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन पुत्तुनदीन और भवन निर्माण ठेकेदार रोशन लक्ष्मण को पुलिस ने बुजुर्गों के चैट्सवर्थ होम में कोविड-19 पृथक वार्ड तैयार करने के लिए आवश्यक अनुमति न होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एबीएच इस केंद्र में कोरोना वायरस फैलने की आशंका के मद्देनजर तैयारी के तौर पर 24 बिस्तरों का वार्ड बना रहा था, उसी दौरान पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

लक्ष्मण ने वेबसाइट ‘इंडिपेंडेंट ऑनलाइन’ (आईओएल) को बताया कि उनके और पुत्तुनदीन के पास लॉकडाउन के दौरान काम करने के लिए वैध दस्तावेज थे जिन्हें पुलिस ने कानून सम्मत मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वे सभी मजदूरों समेत उन्हें पुलिस थाने ले गए। पुलिस थाने में सामाजिक दूरी बनाए रखना संभव नहीं था और सभी को एक बरामदे में रखा गया, जब तक कि पुलिस ने उनके मजदूरों को चेतावनी देकर छोड़ नहीं दिया। लक्ष्मण और पुत्तुनदीन को शाम को रिहा किया गया, जब उनके वकील ने जमानत राशि जमा की।

लक्ष्मण के मुताबिक यह घटनाक्रम नके लिए अपमानजनक था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके साथ इस तरह का बर्ताव किया, मानो वे नशीले पदार्थ या शराब बेच रहे थे। बच्चन तब से एबीएच का समर्थन करते रहे हैं जब वह बॉलीवुड कार्यक्रम ‘‘नाऊ ओर नेवर’’ के सिलसिले में 2002 में दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के दौरान पहली बार यहां आए थे। पिछले साल अक्टूबर में बच्चन राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ एबीएच के लिए निधि जुटाने के अभियान में शामिल हुए थे। एबीएच उन जरूरतमंद भारतीय मूल के वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए एक सदी पहले शुरू हुआ था जिन्हें समुदाय द्वारा अनदेखी होती है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?