लाइव न्यूज़ :

Sooryavanshi Day 1 Box Office Collection:रिलीज के पहले दिन सूर्यवंशी ने की बंपर कमाई, बॉक्स ऑफिस पर लगा हाउसफुल का बोर्ड

By अनिल शर्मा | Updated: November 6, 2021 11:25 IST

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यवंशी ने पहले ही दिन 30 करोड़ रुपए की कमाई की है। मेकर्स को ये उम्मीद थी कि फिल्म का रिस्पॉन्स अच्छा रहेगा, लेकिन इतना अच्छा होगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने कहा कि बड़ी स्क्रीन का आकर्षण कभी कम नहीं हो सकतातरण आदर्श के मुताबिक सिनेमाघरों में हाउसफुल का बोर्ड भी लगा

मुंबईः अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'सूर्यवंशी' ने रिलीज के दिन कमाई के सारे अनुमानों को पीछे छोड़ दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। काफी लंबे समय बाद सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज हुई, ऐसे में दर्शक फिल्म देखने टूट पड़े। आलम ये हुआ कि कई जगहों पर हाउसफुल का बोर्ड तक लगाना पड़ा।

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यवंशी ने पहले ही दिन 30 करोड़ रुपए की कमाई की है। मेकर्स को ये उम्मीद थी कि फिल्म का रिस्पॉन्स अच्छा रहेगा, लेकिन इतना अच्छा होगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनीं सूर्यवंशी ने पहले दिन 28.5 से 31 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं माना जा रहा है कि वीकेंड पर कमाई में और इजाफा होगा। और फिल्म 20 से 25 करोड़ तक का कलेक्शन करेगी।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि बड़ी स्क्रीन का आकर्षण कभी कम नहीं हो सकता... हाउसफुल बोर्ड वापस आ गए हैं... #बॉक्सऑफ़िस एक धमाके के साथ वापस आ गया है।  

रिपोर्ट के मुताबि मुंबई और गुजरात में सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा कमाई की है। वहीं उत्तर भारत में भी सूर्यवंशी को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अक्षय कुमार का इस बीच एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह डांस करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को उनती पत्नी ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ट्विंकल खन्ना ने वीडियो के साथ लिखा कि फिल्म सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है।

टॅग्स :अक्षय कुमारअजय देवगनरणवीर सिंहहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!