लाइव न्यूज़ :

रिलायंस एंटरटेनमेंट को है भरोसा, थिएटर में 'सूर्यवंशी' दिवाली पर और '83' क्रिसमस पर होगी रिलीज

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 23, 2020 19:53 IST

कोरोना वायरस के कारण थिएटर भी बंद हैं। हालांकि, रिलायंस एंटरटेनमेंट आश्वस्त है कि उनकी दोनों फिल्में 'सूर्यवंशी' और '83' थिएटर में रिलीज होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस एंटरटेनमेंट को यकीन है कि 'सूर्यवंशी' और '83' थिएटर में ही रिलीज होंगी।इससे पहले ये खबरें सामने आ रही थीं कि मौजूदा हालात को देखते हुए अब रिलायंस एंटरटेनमेंट अपनी इन दोनों फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहा है।

कोरोना वायरस का कहर देशभर में देखने को मिल रहा है। इस कारण से एक लंबे समय से सिनेमाघरों में कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है। ऐसे में फिल्म जगत को भी बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड को इसकी वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का रूख किया है। 

इसी क्रम में ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि आने वाले वक्त में फिल्म 'सूर्यवंशी' और '83' ओटीटी पर रिलीज हो सकती हैं। मगर रिलायंस एंटरटेनमेंट को यकीन है कि ये दोनों फिल्में थिएटर में ही रिलीज होंगी। दरअसल, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि हमारी फिल्में 'सूर्यवंशी' दिवाली पर और '83' क्रिसमस पर रिलीज होने तक वर्तमान समय में चल रही सिनेमाघरों की स्थिति में सुधार होगा।'

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

बता दें, इससे पहले ये खबरें सामने आ रही थीं कि मौजूदा हालात को देखते हुए अब रिलायंस एंटरटेनमेंट अपनी इन दोनों फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी और रणवीर सिंह की 83 ओटीटी पर रिलीज होती है तो फैंस को झटका लग सकता है। 

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

हालांकि, रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबासिश सरकार पहले ही बता चुके हैं कि वो पूरी तरह अपनी इन दोनों फिल्मों को थियेटर में ही रिलीज करना चाहते हैं। लेकिन अगर इसके साथ ही वो फिल्म की रिलीज को और पीछे नहीं धकेलना चाहते हैं। अगर दिवाली और क्रिसमस तक थियेटर खुल जाते हैं और लोग थियेटर का रुख करने लग जाते हैं तो वो थियेटर का ही रुख करेंगे।

टॅग्स :अक्षय कुमाररणवीर सिंहकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच