लाइव न्यूज़ :

विवादों के बीच सूरज पंचोली ने इंस्टाग्राम को कहा अलविदा, अकाउंट से डिलीट किए सारे पोस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 22, 2020 13:53 IST

सूरज पंचोली ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। सूरज ने अपना इंस्टाग्राम से सारा पोस्ट डिलीट कर दिया है

Open in App
ठळक मुद्देसूरज पंचोली पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैंसूरज ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। अब इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। लेकिन इस केस में अब तक की कई नाम शक की घेरे में आ चुके हैं। सुशांत के निधन के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा भी काफी उछला। वहीं सूरज पंचोली का नाम भी इस केस में जोड़ा गया है। सूरज का नाम दिशा सालियान के निधन से भी जोड़ा गया है।

 हालांकि सूरज ने लगातार इस मुद्दे पर अपनी सफाई पेश की और उन्होंने दिशा को जानने से साफ़ इंकार कर दिया है। लेकिन इस बार भी सोशल मीडिया पर लगातार सूरज को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब ने भी इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में सूरज की मां ने सुशांत के मामले पर दुख जाहिर करने के साथ अपने बेटे सूरज को निर्दोष बताया थाय़

इस सबके बीच सूरज पंचोली ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है।  सूरज ने अपना इंस्टाग्राम से सारा पोस्ट डिलीट कर दिया है. जबकि इंस्टा स्टोरी में लिखा कि फिर मिलेंगे इंस्टाग्राम। उम्मीद करेंगे ये एक बार फिर मीलेंगे जब दुनिया एक अच्छी जगह बन जाएगी।

अब साफ लग रहा है कि सूरज ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के कारण ये कदम उठाया है। सूरज के इस कदम से तरह तरह की बातें की जा रही हैं। आपको बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में सीबीआई जांच का फैसला आने के बाद सूरज पंचोली ने इसका स्वागत किया था।

सूरज ने कहा कि वो इस फैसले से बेहद खुश हैं और इससे अफवाहों का अब अंत होगा। एक्टर ने कहा कि मैं खुश हूं कि उन्हें सीबीआई का साथ मिला क्योंकि अब अफवाहों को बढ़ावा देने वालों का मुंह बंद होगाष मैं सुशांत के परिवार के लिए बेहद खुश हूं क्योंकि उन्हें भी सच का पता चलना चाहिए। मुझे यकीन है सीबीआई के जरिए पूरा न्याय मिलेगा।

टॅग्स :सूरज पंचोलीइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?