लाइव न्यूज़ :

प्रवासी मजदूर को फ्लाइट से सोनू सूद ने पहुंचाया घर, गांव पहुंचकर शख्स ने खोल डाला एक्टर के नाम पर दुकान

By अमित कुमार | Updated: July 20, 2020 16:16 IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने गरीब और मजदूर लोगों के लिए लॉकडाउन के दौरान मसीहा बनकर सामने आए। उन्होंने वह सब किया जो शायद हमारे देश के किसी नेता को अपने जनता के लिए करना चाहिए था।

Open in App
ठळक मुद्देकई जगहों पर सोनू सूद को भगवान का दर्जा देकर लोग उनकी पूजा करने लगे हैं। एक शख्स ने सोनू सूद के नाम पर अपनी दुकान खोलकर उनके प्रति अपना प्यार जताया है। सोनू सूद ने स्पेशल फ्लाइट के जरिए फंसे हुए प्रवासी मजूदरों को केरल से ओडिशा पहुंचाया था।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों जितना संभव हो सके लोगों की सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण लोगों की जिंदगी पहले से काफी बदल गई है। प्रवासी मजदूरों के अलावा भी कई जिंदगियों पर लॉकडाउन ने अपना गहरा असर छोड़ा है। अब तक हजारों मजदूरों और छात्रों को उनके घर भेजने वाले सोनू सूद को अक्सर लोग अपनी परेशानी बताते रहते हैं।

सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सोनू को अपनी परेशानी बताते हैं और इसके बाद वह उन्हें मदद का भरोसा देते हैं। ऐसा अब तक कई बार हो चुका है। लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद से सहायता मांग रहे हैं, जिसका एक्टर पूरा रिस्पांस दे रहे हैं। सोनू सूद की इस दरियदिली को देखकर मजदूर उनको अपना भगवान मान चुके हैं। 

सोनू सूद को लोग दे रहे हैं भगवान का दर्जा

यही वजह है कि कई जगहों पर सोनू सूद को भगवान का दर्जा देकर लोग उनकी पूजा करने लगे हैं। यही नहीं बिहार में तो सोनू सूद के काम से लोग इतना प्रभावित है कि उनके नाम पर चौक बनाने का विचार भी कर रहे हैं। इस बीच एक शख्स ने सोनू सूद के नाम पर अपनी दुकान खोलकर उनके प्रति अपना प्यार जताया है। सोनू सूद की मदद के कारण ही यह शख्स अपने घर जा सका था। 

सोनू सूद की मदद से घर पहुंचे थे प्रशांत कुमार

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू सूद ने स्पेशल फ्लाइट के जरिए फंसे हुए प्रवासी मजूदरों को केरल से ओडिशा पहुंचाया था। प्रशांत कुमार भी इसके जरिए अपने घर पहुंचे और उन्होंने वहां पहुंचकर सोनू सूद के नाम पर दुकान खोल ली। एक न्यूजपेपर से प्रशांत ने कहा, ''मैं कोच्चि एयरपोर्ट के पास एक कंपनी में बतौर प्लंबर काम कर रहा था। मैं हर दिन लगभग 700 रुपये काम लेता था, लेकिन लॉकडाउन के बाद मेरी नौकर चली गई और पैसे खत्म हो गए।''

टॅग्स :सोनू सूदप्रवासी मजदूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!