लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर कहा- क्वारंटीन हूं पर चिंता मत कीजिए आपकी मदद करता रहूंगा

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 17, 2021 15:52 IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना पॉजिटिव हो गए है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से दी है। रिपोर्ट आनेके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद कोरोना संक्रमित हो गए हैं, उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी हैसोनू सूद ने फैंस से कहा- चिंता मत करो, इससे मुझे आपकी समस्या के बारे में सोचने का और समय मिला हैसोनू सूद ने शुक्रवार को भी अस्पतालों में बेड और दवाईयों की कमी को लेकर चिंता जताई थी

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इस बात की जानकारी सोनू ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी।  पिछले साल एक्टर ने  कोरोना महामारी में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों की मदद की थी। यहीं नहीं शुक्रवार को सोनू ने ट्वीट करके ये भी बताया था कि देश में बढ़ते कोरोना मामलों के कारण देश में बेड और दवाईयों की कमी हो रही है और मैं लोगों की मदद करने में असहाय महसूस कर रहा हूं।

कोरोना संक्रमित होने के बाद सोनू सूद ने लिखी ये बात

सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। आज सुबह मेरी रिपोर्ट आई। ऐहतियात के तौर पर मैंने पहले ही खुद को क्वारंटीन कर लिया है और सभी सावधानी बरत रहा हूं। आप लेकिन चिंता मत कीजिए। इससे मुझे आपकी समस्याओं को हल करने का बहुत समय मिल गया है। याद रखिए मैं हमेशा आपके साथ हूं।' 

इससे पहले सोनू ने शुक्रवार को अस्पतालों में बेड औऱ दवाईयों की समस्या को लेकर भी ट्वीट किया था । उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'सुबह से मैंने अपना फोन नीचे नहीं रखा है। पूरे भारत से अस्पतालों में बेड और दवाईयों के लिए हजारों कॉल्स आ रहे हैं लेकिन मैं फिर भी कई लोगों की मदद करने में सक्षम नहीं हूं । बहुत असहाय महसूस कर रहा हूं । स्थिति बहुत डरावनी है । कृप्या घर पर रहें, मास्क जरूर लगाएं और अपने आपको इंफेक्शन से बचाएं। '

इसके कुछ बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट किया और कहा,  'सभी ने कहा और किया। मैं अपनी बात पर अभी कायम  हूं। मुझे विश्वास है कि हम मिलकर कई और जीवन बचा सकते है। यह समय किसी को दोषी ठहराने का नहीं है बल्कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने का है। उन लोगों को मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाएं, जिनकी पहुंच संभव नहीं है। चलिए.. मिलकर लोगों की जिंदगी बचाते है। मैं हमेशा आपके लिए हूं।'

टॅग्स :सोनू सूदकोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच