लाइव न्यूज़ :

फैंस ने सोनू सूद से की विचित्र मांग, एक ने मांगे 1 करोड़ तो दूसरे ने फिल्म में मांगे रोल, अभिनेता ने दिए मजेदार जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: August 24, 2021 09:32 IST

फैन ने लिखा- सर 1 करोड़ दो न मुझे। जिसपर सोनू सूद ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- बस ₹1 करोड़? थोड़े ज्यादा ही मांग लेता। एक अन्य ट्विटर यूजर ने अनुरोध किया, सर क्या आप मुझे अपनी अगली फिल्म में एक रोल देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद से फैन ने मांगे 1 करोड़ तो अभिनेता ने कहा कि थोड़ी और ज्यादा मांग लेतेएक अन्य ट्विटर यूजर ने अनुरोध किया, सर क्या आप मुझे अपनी अगली फिल्म में एक रोल देंगेसोनू सूद ने अगले जन्मदिन तक अस्पतालों में कम से कम 1000-1500 मुफ्त बिस्तर लगाने का वादा किया है

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद पिछले साल आई कोरोना महामारी के दौरान से ही अब तक लोगों की मदद करते रहे हैं। वे अभी भी लोगों के इलाज, पढ़ाई रोजगार सहित अन्य जरूरी चीजों को पूरा करने में लगे रहते हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें टैग कर उनसे लोग मदद मांगते हैं, जिन्हे वे पूरा भी करते हैं। हालांकि इस दौरान कई ऐसे अनुरोध भी आते हैं जिनपर वे मजेदार तरीके से जवाब देते हैं।

हाल ही में दो फैंस ने ट्विटर पर सोनू सूद को टैग करके विचित्र मांग की। एक फैन ने उनसे जहां 1 करोड़ की मांग की तो वहीं दूसरे ने उनकी अगली फिल्म में एक रोल की मांग कर डाली। सोनू सूद ने दोनों की मांगों पर मजेदार तरीके से प्रतिक्रिया दी है। 

फैन ने लिखा- सर 1 करोड़ दो न मुझे। जिसपर सोनू सूद ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- बस ₹1 करोड़? थोड़े ज्यादा ही मांग लेता। एक अन्य ट्विटर यूजर ने अनुरोध किया, सर क्या आप मुझे अपनी अगली फिल्म में एक रोल देंगे। सोनू ने यूजर को वास्तविक जीवन का नायक बनने का आग्रह किया और कहा, किसी की मदद करने से बड़ा कोई रोल नहीं। वो रोल कर ले, तेरे से बड़ा हीरो कोई नहीं।

पिछले महीने सोनू सूद के जन्मदिन के मौके पर मुंबई में उनके घर फूलों के गुलदस्ते, केक और उपहारों के साथ प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ अपनी जन्मदिन की शुभकामनाएं साझा की और अस्पतालों में कम से कम 1000-1500 मुफ्त बिस्तर, और अगले जन्मदिन तक छात्रों के लिए दस गुना अधिक छात्रवृत्ति देने के अपने लक्ष्य के बारे में बताया था।

 आशिक बनाया आपने, सिंह इज किंग, दबंग, हैप्पी न्यू ईयर और सिम्बा जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले सोनू आगामी तेलुगु फिल्म आचार्य में दिखाई देंगे, जिसमें चिरंजीवी मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ हीअक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की सह-कलाकार पृथ्वीराज भी वे नजर आएंगे।

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!