लाइव न्यूज़ :

'आचार्य' में सोनू सूद की एंट्री पर थिएटर में फेंके गए नोट का वीडियो हुआ वायरल, अभिनेता ने साझा कर कही ऐसी बात

By अनिल शर्मा | Updated: May 2, 2022 11:45 IST

 चिरंजीवी और राम चरण अभिनीता आचार्य हाल ही में रिलीज हुई है। सोनू सूद भी इस फिल्म में एक अहम किरदार में हैं। वायरल वीडियो में सोनू सूद की जब एंट्री होती है, लोग सीटियां बजाने लगते हैं। प्रशंसकों के शोर को भी सुना जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देआचार्य में सोनू सूद ने बसवा नाम के एक खलनायक की भूमिका निभाई हैवीडियो को साझा करते हुए सोनू सूद ने लिखा, मैं इस तरह के प्यार के लायक नहीं हूं लेकिन आपका प्यार मुझे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपने सामाजिक कार्यों की वजह से कुछ प्रशंसकों के दिलों में मसीहा की तरह बसते हैं। ऐसे प्रशंसक उनके लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे ही कुछ प्रशंसकों ने फिल्म में उनकी एंट्री पर ना सिर्फ तालियां-सीटियां बजाईं बल्कि पर्दे की तरफ नोट भी फेंके। सोनू सूद ने इसका वीडिया अपने ट्विटर खाते से साझा किया है।

गौरतलब है कि चिरंजीवी और राम चरण अभिनीता आचार्य हाल ही में रिलीज हुई है। सोनू सूद भी इस फिल्म में एक अहम किरदार में हैं। वायरल वीडियो में सोनू सूद की जब एंट्री होती है, लोग सीटियां बजाने लगते हैं। प्रशंसकों के शोर को भी सुना जा सकता है। इसके साथ ही पर्दे की तरफ नोट भी फेंके जाते हैं। वीडियो में उनकी एंट्री पर फेंके गए नोट पक्षियों के उड़ने सा प्रतित होते हैं।

 इस वीडियो के अगले हिस्से में प्रशंसकों को अभिनेता के एक बड़े कटआउट के सामने ढोल पीटते हुए दिखाया गया है। प्रशंसक सोनू सूद के कटआउट को एक बड़ी माला से सजाते हैं और उनके माथे पर तिलक लगा दूध से नहलाते हैं। यही नहीं उनकी तस्वीर की आरती भी लोग उतारते नजर आ रहे हैं और पटाखे फोड़ अपने प्यार का इजहार करते हैं।

आचार्य में सोनू सूद ने बसवा नाम के एक खलनायक की भूमिका निभाई है। प्रशंसकों की तरफ से ऐसा प्यार पाकर वे थोड़े भावुक भी हुए। उनकी पोस्ट को पढ़ ऐसा अनुभव किया जा सकता है। इस वीडियो को साझा करते हुए सोनू सूद ने लिखा, "मेरे प्यारे फैन्स का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्हें मैं गर्व से अपना परिवार कहता हूं। मैं इस तरह के प्यार के लायक नहीं हूं लेकिन आपका प्यार मुझे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।" वीडियो को अब तक 13 हजार से भी अधिक लोगों ने पसंद किया है, वहीं करीब डेढ़ हजार लोगों ने इसे रीट्वीट किया है।

 

 

टॅग्स :सोनू सूदराम चरणहिन्दी सिनेमा समाचारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल