लाइव न्यूज़ :

लोगों की जान बचाकर मिलने वाली खुशी 100 करोड़ की फिल्म का हिस्सा होने से भी ज्यादा है: सोनू सूद

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 28, 2021 14:38 IST

अभिनेता सोनू सूद पिछले साल से कोरोना वायरस महामारी के दौरान लगातार लोगों की मदद में लगे हुए हैं। हाल ही में वो कोरोना से संक्रमित भी हुए थे पर अब वे पूरी तरह ठीक हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद ने ट्वीट कर कहा, लोगों की मदद करके जो सुख मिलता है , वो 100 करोड़ की फिल्म करने पर भी नहीं मिलतासोनू ने कहा-जब लोग अस्पताल के बाहर बेड के इंतजार में खड़े हो तो हम कैसे सो सकते हैं

मुंबई : कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं की कमी के कारण लोग परेशान है । ऐसे में कई लोग जरूरतमंदों की  मदद के लिए आगे आएं है । इनमें से कई सेलेब्स भी ऑक्सीजन और अन्य जरूरी चीजों के लिए मदद कर रहे हैं।

अभिनेता सोनू सूद भी इस महामारी की शुरुआत से ही लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू ने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान लोगों को उनके घर पहुंचाने से लेकर इलाज तक करवाया। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में भी सोनू लोगों की मदद के लिए ऑक्सीजन और बेड के इंतजाम में लगे हुए है। इस बीच उन्होंने एक खास ट्वीट भी किया है जिसे देख यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

सोनू सूद ने किया लोगों की मदद पर खास ट्वीट

सोनू ने ट्वीट कर कहा कि 'आधी रात में मेरे पास कई कॉल आते हैं और अगर आप जरूरतमंदों को बेड या ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने में सक्षम होते हैं , उनकी जिंदगी बचाते हैं तो यह मेरे लिए 100 करोड़ की फिल्म का हिस्सा होने से ज्यादा सुख देता है । हम कैसे सो सकते है , जब लोग बेड क लिए अस्पतालों के बाहर इंतजार कर रहे हैं । '

आपको बता दें कि हाल ही में सोनू सून ने अपने फैंस को बताया था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है । इससे पहले कोरोना पॉजिटिव होने पर भी सोनू सूद लोगों की मदद के लिए तत्पर थे। साथ ही उन्होंने लोगों को उम्मीद भी दी थी कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें लोगों की मदद के बारे में सोचने के लिए और ज्यादा समय मिलेगा।

 वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू  आखिरी बार रोहित शेट्टी की पुलिस ड्रामा फिल्म  'सिंबा ' में नजर आए थे। इसमें रणवीर सिंह और सारा अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी । यह फिल्म दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी । बाद में अभिनेता ने साउथ फिल्मों में भी अभिनय किया। 

टॅग्स :सोनू सूदकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!