लाइव न्यूज़ :

फैन की ऐसी डिमांड सुन सोनू सूद को आया गुस्सा, कहा- मां की कसम खाकर किसी की मदद कर दे भाई...

By अमित कुमार | Updated: February 28, 2021 15:59 IST

Sonu Sood tweet goes viral: सोनू सूद का एक ट्वीट इम दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में सोनू सूद ने अपने एक फैन को मां की अहमियत समझाने की कोशिस की है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के बाद भी सोनू सूद को रोजाना बड़ी संख्या में मदद के लिए मैसेज मिलते रहते हैं।एक्टर ने इस बात का खुलासा अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। सोनू सूद ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस से बातचीत करते रहते हैं।

Sonu Sood tweet goes viral: लॉकडाउन के दौरान लोगों के लिए मसीहा बने सोनू सूद की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त तरीके से इजाफा हुआ है। सोनू ने लॉकडाउन के समय कई मजबूर लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था। लॉकडाउन के कारण लोगों की जिंदगी पहले से काफी बदल गई है। प्रवासी मजदूरों के अलावा भी कई जिंदगियों पर लॉकडाउन ने अपना गहरा असर छोड़ा है।

लोगों को घर पहुंचाने से लेकर आर्थिक रूप से उनकी मदद करने तक सोनू हमेशा आगे रहे हैं। यही वजह है कि सोनू सूद से अब तक फैन मदद की उम्मीद करते रहते हैं। एक फैन ने सोनू सूद को टैग करते हुए एक ट्वीट किया कि उन्होंने अपने दोस्तों के सामने मां की कसम खाई है कि वो एक अच्छा फोन लेकर रहेगा। यह यूजर किसी भी हालत में फोन पाना चाहता है। इसलिए वह सोनू से नया फोन दिलाने के लिए कह रहा है। 

फैन की इस मांग पर सोनू सूद ने अपना रिएक्शन दिया है। सोनू ने फैन को फोन न दिलाने की बात कहते हुए उन्हें अच्छी सीख दी। सोनू अपने फैन के ट्वीट के जवाब में लिखते हैं, 'मां की कसम खाकर किसी की मदद कर दे भाई, मां ज्यादा दुआएं देगी। फोन तो सबके पास है। दुआएं किसी किसी के पास।' सोनू सूद  का यह जवाब देकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। 

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिपसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच