लाइव न्यूज़ :

2018 की दूसरी सबसे ज्‍यादा कमाई वाली फ‍िल्‍म बनी 'सोनू के टीटू की स्‍वीटी', जानें कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 21, 2018 12:30 IST

'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने कमाई के मामले में इस साल की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। कार्तिक आर्यन, सनी स‍िंह और नुसरत भरूचा स्‍टारर ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

Open in App

मुंबई ( 21 मार्च): 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने कमाई के मामले में इस साल की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। कार्तिक आर्यन, सनी स‍िंह और नुसरत भरूचा स्‍टारर ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। पद्मावत के बाद ये दूसरी फिल्म है जिसने बॉक्सऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में एंट्री की है।

इस फिल्म को अभी भी फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। फिल्म में कोई भी बड़ा कलाकार ना होने के बाद भी इसे फैंस ने पसंद किया है और कमाई के मामले में एक नया मुकाम दिलवाया है। इस फिल्म ने अब तक 100.10 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को 76 लाख की कमाई की थी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश ने एक ट्वीट करते हुए बताया, चौथे सप्ताह के शुक्रवार को फिल्म ने 1.27 करोड़, शनिवार को 2.11 करोड़, सोमवार को 76 लाख और अब तक कुल 100.10 करोड़ का कारोबार किया है। बता दें, इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन द्वारा किया गया है। लव इससे पहले फिल्म 'प्यार का पंचनामा' और 'प्यार का पंचनामा 2' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।

एनबीटी की र‍िपोर्ट्स के मुताबिक,अब तक फ‍िल्‍म का कलेक्‍शन कुछ ऐसा रहा है- 

पहले हफ्ते: 45 करोड़ 94 लाख रुपये दूसरे हफ्ते: 29 करोड़ 77 लाख रुपये तीसरे हफ्ते:17 करोड़ 93 लाख रुपये चौथे हफ्ते: 05 करोड़ 70 लाख रुपये 

टॅग्स :सोनू के टीटू की स्वीटीबॉक्सबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया