लाइव न्यूज़ :

2 मिलियन व्यूज़ पार कर चुका है Verrsa Vibe का यह गाना, सोशल मीडिया पर भी बना ट्रेंड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2025 06:08 IST

गाने को लिखा, गाया और कंपोज़ किया है हिमन जोशी ने, जबकि इसका म्यूज़िक इशान ने तैयार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देरुद्र जेटली और विशाखा राघव नज़र आते हैं।प्रोडक्शन खुद रुद्र जेटली ने किया है।दोनों ही क्षेत्रों में एक नया अनुभव रहा है।

हाल ही में रिलीज़ हुआ गाना ‘अंबरां तो आई’ इन दिनों म्यूज़िक लवर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। गाने ने यूट्यूब पर 2 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ हासिल कर लिए हैं और सोशल मीडिया पर इसकी मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। इंस्टाग्राम रील्स, स्टोरीज़ और शॉर्ट वीडियो में यह गाना तेजी से इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे इसकी लोकप्रियता और पहुंच दोनों में इज़ाफा हुआ है। गाने में रुद्र जेटली और विशाखा राघव नज़र आते हैं। इस म्यूज़िक वीडियो को विवेक देशवाल ने डायरेक्ट किया है और इसका प्रोडक्शन खुद रुद्र जेटली ने किया है।

उनके लिए यह प्रोजेक्ट एक्टिंग और प्रोडक्शन दोनों ही क्षेत्रों में एक नया अनुभव रहा है। गाने को लिखा, गाया और कंपोज़ किया है हिमन जोशी ने, जबकि इसका म्यूज़िक इशान ने तैयार किया है। गाने की धुन और इसकी सिनेमैटिक प्रेज़ेंटेशन को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

यह गाना Verrsa Vibe म्यूज़िक लेबल के तहत रिलीज़ हुआ है, जो नए कलाकारों को प्लेटफॉर्म देने की दिशा में काम कर रहा है। इंडस्ट्री में उन टैलेंट्स के लिए जो बिना किसी बैकग्राउंड के आते हैं, ऐसे प्लेटफॉर्म एक नई उम्मीद बनकर सामने आ रहे हैं।

इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए रूद्र जेटली ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह जल्द ही Gateway to Bollywood नाम से एक नया प्लेटफॉर्म भी शुरू करने वाले हैं, जिसका मकसद है उन नए टैलेंट को सीधे मौका देना जो बिना स्ट्रगल के और बिना किसी गलत या फेक लोगों का सामना किए, अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में कदम रख सकें।

यह पहल नए कलाकारों के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद रास्ता बन सकती है, जो फिल्म और म्यूज़िक इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं। ‘अंबरां तो आई’ की सफलता ये दिखाती है कि आज के दर्शक सिर्फ बड़े नाम नहीं, बल्कि अच्छे कंटेंट को भी सराहते हैं। डिजिटल दौर में जब हर दिन नए गाने रिलीज़ हो रहे हैं, ऐसे में किसी गाने का लोगों के दिल तक पहुंचना अपने आप में बड़ी बात होती है — और यही इस गाने की खासियत भी बन गई है।

टॅग्स :गानाहिन्दी सिनेमा समाचारसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच