लाइव न्यूज़ :

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, 'शिक्षित परिवारों में तलाक के मामले अधिक', तो सोनम कपूर ने कुछ यूं दिया जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 17, 2020 12:07 IST

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के इस बयान को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

Open in App
ठळक मुद्दे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भावगत अपने बयान के कारण सुर्खियों में हैंमोहन भागवत ने रविवार को कहा है कि इन दिनों तलाक के अधिक मामले शिक्षित और संपन्न परिवारों में सामने आ रहे हैं

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भावगत अपने बयान के कारण सुर्खियों में हैं। मोहन भागवत ने रविवार को कहा है कि इन दिनों तलाक के अधिक मामले शिक्षित और संपन्न परिवारों में सामने आ रहे हैं क्योंकि शिक्षा और संपन्नता अंहकार को पैदा कर रही है।जिसका नतीजा परिवार का टूटना है। आरएसएस प्रमुख के इस बयान पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अब इस पर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपना पक्ष रखा है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के इस बयान को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अपने ट्वीट के जरिए उन्होंने मोहन भागवत के बयान को मूर्खतापूर्ण बताया है, साथ ही कहा कि ऐसा बयान कौन समझदार व्यक्ति दे सकता है।

सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय प्रगट करती रहती हैं। अब सोनम ने मोहन भागवत की ट्वीट करके निंदा की है। सोनम ने ट्वीट करके लिखा है कि - कौन समझदार इंसान ऐसी बातें करता है? पिछड़ा हुआ मूर्खतापूर्ण बयान। सोनम कपूर के इस ट्वीट पर भी लोगों के रिएक्शंस आ रहे हैं।

मोहन भागवत ने तलाक पर बयान देते हुए कहा था कि मौजूदा समय में तलाक के मामले बहुत बढ़ गए हैं। लोग बिना किसी बात के लड़ते हैं। तलाक के मामले आजकल पढ़लिखे और संपन्न परिवारों में अधिक है क्योंकि शिक्षा और संपन्नचा से अंहकार आ रहा है जिसका नतीजा परिवारों का टूटना हैय़ इससे समाज भी खंडित होता है क्योंकि समाज भी एक परिवार है।

सोनम कपूर सोशल मीडिया पर वेबाकी से अपनी बात रखती नजर आती रहती हैं।सोनम आए दिन समसामयिक मुद्दों पर जमकर अपनी राय पेश करती रहती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार एक्ट्रेस 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार दुल्कर सलमान भी मुख्य भूमिका में थे। 

टॅग्स :सोनम कपूरआरएसएसमोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली नगर निगमः प्रवेश वाही मेयर और मोनिका पंत डिप्टी मेयर, आप-कांग्रेस बाहर?

क्राइम अलर्टनागपुर में ‘रेडिएशन’ की धमकी, संघ मुख्यालय और स्मृतिमंदिर में रेडियोएक्टिव पदार्थ डालने का दावा

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया