लाइव न्यूज़ :

सोनम कपूर ने 'एक लड़की...' के बारे में कही ये छू जाने वाली बात

By भाषा | Updated: December 25, 2018 16:15 IST

अभिनेता अनिल कपूर के साथ ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म में काम कर रही अभिनेत्री एवं उनकी बेटी सोनम कपूर का कहना है कि इससे पहले उन्हें अपने पिता के साथ काम करने के लिए कई फिल्में ऑफर की गई थी

Open in App

अभिनेता अनिल कपूर के साथ ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म में काम कर रही अभिनेत्री एवं उनकी बेटी सोनम कपूर का कहना है कि इससे पहले उन्हें अपने पिता के साथ काम करने के लिए कई फिल्में ऑफर की गई थी, लेकिन उन्हें इस फिल्म की कहानी सबसे ज्यादा सही लगी।

अभिनेत्री पहली बार पर्दे पर अपने पिता के साथ नजर आने वाली हैं।सोनम ने इस फिल्म के प्रचार के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं अपने पिता के साथ फिल्में करने को लेकर सुनिश्चित नहीं थी। साथ फिल्म में काम करने को लेकर मुझे कई ऑफर मिले।

लेकिन मैं शैली चोपड़ा (निर्देशक) को हामी भरी क्योंकि इस फिल्म की कहानी मुझे पसंद आई थी। मैंने महसूस किया कि यह फिल्म मुझे और पापा को साथ में करनी चाहिए। मैंने निर्देशक पर भरोसा किया। वह अपने फिल्म को लेकर बहुत ही स्पष्ट थीं। '

मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक यह फिल्म एक पिता (अनिल कपूर) के नई प्रेम इच्छा की कहानी है और इसकी कहानी समलैंगिकता को भी छूती है।

इस फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी ने फॉक्स स्टार के साथ मिलकर किया है। यह फिल्म एक फरवरी को रिलीज होगी।

टॅग्स :सोनम कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने रोमांटिक नोट के साथ पति को विश की वेडिंग एनिवर्सरी, बेटे वायु संग शेयर की परफेक्ट फैमिली पिक्चर

बॉलीवुड चुस्कीInternational Women's Day 2024: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने अपने दम पर बनाई पहचान, स्टारडम ऐसा कि फीके लगते हैं मेल एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीअनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में बॉलीवुड कपल्स का रोमांटिक अंदाज, तस्वीरों ने जीता दर्शकों का दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?