लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: बिग बॉस के घर में हुई पॉपुलर टिकटॉकर सोनाली फोगाट की एंट्री, दिशा परमार भी आएंगी नजर!

By स्वाति सिंह | Updated: December 22, 2020 12:03 IST

Bigg Boss 14: बीजेपी नेता और पॉपुलर टिकटॉकर रही सोनाली फोगाट घर में अंदर आ चुकी हैं। खबर है कि जल्द ही राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार भी एंट्री करने वाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 14 के लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में कश्मीरा शाह एविक्ट यानी बाहर हो गई हैं।सोनाली फोगाट घर में अंदर आ चुकी हैं। इसी बीच दिशा परमार के बिग बॉस 14 के घर में आने की खबर है।

Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 के लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में कश्मीरा शाह एविक्ट यानी बाहर हो गई हैं। कश्मीरा ऑडियंस के वोट के आधार पर एविक्ट हुई हैं। होस्ट सलमान खान ने बताया कि अभिनव और कश्मीरा को सबसे कम वोट मिले थे। कश्मीरा ने घर से जाते वक्त कहा कि वह शो के वेलफेयर लिए प्रार्थना करेंगी और इसके साथ ही वह सभी कंटेस्टेंट्स को कुछ नया करने के लिए कहती हैं। वह अर्शी को भी कहते हैं कि सलमान खान की बात सुने और समझे कि बिग बॉस के घर में उसका व्यवहार कैसा है।

इसी बीच दिशा परमार के बिग बॉस 14 के घर में आने की खबर है। दरअसल, मेकर्स ने कुछ हफ्ते पहले भी दिशा परमार को बिग बॉस 14 के घर में आने का न्योता भेजा था। जिसके बाद दिशा ने शो में आने से मना कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा परमार का कहना था कि उन्हें लगता है कि वो इस शो के लिए नहीं बनी हैं क्योंकि वो काफी बोरिंग हैं।

इसके अलावा  इनमें से एक यानी सोनाली फोगाट घर में अंदर आ चुकी हैं। सोनाली फोगाट बीजेपी नेता और पॉपुलर टिकटॉकर रही हैं। कुछ वक्त पहले वह उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सोनाली फोगाट हिसाल मार्केट कमिटी के सेक्रेटरी सुल्तान सिंह को चप्पल से पीटती दिख रही थीं। 'बिग बॉस 14' की लाइव फीड में सोनाली फोगाट घरवालों से मिलती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि सोनाली फोगाट के अलावा 4 और सिलेब्रिटीज बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगे। 'द खबरी' के मुताबिक, इनमें से कुछ नाम काफी चौंकाने वाले हैं।

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस