लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड से मिली दुआओं के लिए सोनाली बेंद्रे ने जताया प्यार, सपोर्ट के लिए ऐसे कहा थैंक्स

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 6, 2018 15:54 IST

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को हाई ग्रेड कैंसर हुआ है। इस खबर के बाद से फैंस खासा दुखी हैं।  सोनाली का आजकल न्‍यूयॉर्क में इलाज करा रही हैं।

Open in App

मुंबई, 6 जुलाई: अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को हाई ग्रेड कैंसर हुआ है। इस खबर के बाद से फैंस खासा दुखी हैं।  सोनाली का आजकल न्‍यूयॉर्क में इलाज करा रही हैं। सोनाली ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी बीमारी की जानकारी दी थी।

ट्विटर और इंस्टा अकाउंट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उनके लिए दुआ मांगी और एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना की है। हर कोई उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है।

ट्विटर पर करण जौहर, अर्जुन कपूर, राजकुमार राव, दिव्या दत्ता, श्रुति हसन, माधुरी दीक्षित, अनुमप खेर, ऋषि कपूर, सोफिया चौधरी, इलियाना डिक्रूज, विवेक ओबेरॉय, नेहा धूपिया, मधुर भंडारकर, रितिक रोशन समेत कई सेलेब्स ने उनके ठीक होने की कामना की। ऐसे में खुद सोनाली ने सभी को सोशल मीडिया के जरिए शुक्रिया अदा किया है।

इन सभी के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए सोनाली ने थैंक्यू लिखा है.बॉलीवुड अभिनेता और स्पोर्ट्स कमेंटेटर गौरव भाटिया को शुक्रिया करते हुए सोनाली ने लिखा, ''इतने लंबे मैसेज और प्यार के लिए शुक्रिया मिस्टर भाटिया, आपका ये संदेश काफी प्यारा है। वहीं, दिव्या दत्ता ने एक भावुक सा  संदेश भी लिखा है, जो आंसू ला देने वाले हैं। जिसके जवाब में उन्होंने लिखा दिव्या तुमने रूला दिया।

बुधवार को सोनाली ने सुबह अपने सेहत के बारे में सभी बता कर निराश कर दिया। अभिनेत्री ने ट्वीट करके कहा है कि उन्हें कैंसर है और वो न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रही हैं। सोनाली ने एक बयान के जरिए अपने फैंस और चाहने वालों को ये जानकारी दी है। एक भावुक बयान में सोनाली ने कहा कैंसर फैलता गया जिसका हमें सचमुच पता नहीं चला।

टॅग्स :सोनाली बेन्द्रेदिव्या दत्तासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

ज़रा हटकेWATCH: जीत के जश्न में डूबे थे कार्यकर्ता, सामने से आया जनाजा तो सम्मान के साथ दिया रास्ता; बंगाल चुनाव के इस वीडियो के देख करेंगे सलाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया