लाइव न्यूज़ :

सोनाली बेंद्रे ने फिल्मों में रोल्स न मिलने पर किया चौंकाने वाला खुलासा, बताई फिल्में न मिलने की वजह

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 25, 2022 14:19 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने खुलासा किया कि उन्हें 90 के दशक में कई रोल्स क्यों नहीं मिले। सोनाली बेंद्रे ने बताया किया कि कई बार उनके रोल्स किसी और के पास चले जाते थे क्योंकि कोई फिल्म डायरेक्टर्स को फोन करता था।

Open in App
ठळक मुद्देसोनाली बेंद्रे का शो 'द ब्रोकन न्यूज' 10 जून को Zee5 पर प्रीमियर किया गया था।सोनाली बेंद्रे आखिरी बार 2013 में आई फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में नजर आई थीं।कैंसर से पीड़ित होने के बाद से वह शोबिज की दुनिया से दूर हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने जी5 के शो 'द ब्रोकन न्यूज' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में बेहतरीन वापसी की है। इस शो में एक्ट्रेस को न्यूज एडिटर की भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है। 'द ब्रोकन न्यूज' के प्रमोशन के दौरान सोनाली ने अपने शुरुआती जीवन और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए। 

वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान सोनाली बेंद्रे ने खुलासा किया कि उन्हें 90 के दशक में कई रोल्स नहीं मिले क्योंकि फिल्म निर्देशकों और उनके को-स्टार्स पर अंडरवर्ल्ड का दबाव था। द रणवीर शो पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने ये चौंकाने वाला खुलासा किया। सोनाली बेंद्रे ने बताया किया कि कई बार उनके रोल्स किसी और के पास चले जाते थे क्योंकि कोई फिल्म डायरेक्टर्स को फोन करता था।

उन्होंने बताया, "एक समय ऐसा भी आया जब मुझे एक भूमिका निभानी थी और यह किसी और के पास चली गई क्योंकि किसी ने उन्हें फोन किया था। लेकिन फिर निर्देशक या सह-अभिनेता आपको कॉल करेंगे और कहेंगे कि 'मेरे पास वह दबाव है और मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता' और मैं भी समझती हूं।" सोनाली ने आगे बताया कि 90 के दशक में उन्हें लगता है कि कई "स्वच्छ स्रोत फिल्मों का वित्तपोषण कर रहे थे।" लेकिन एक उचित, औपचारिक उद्योग का दर्जा नहीं था। इसलिए बहुत सारे अनियंत्रित वित्त आ रहे थे।"

बता दें कि सोनाली बेंद्रे के शो 'द ब्रोकन न्यूज' ने पत्रकारिता के विपरीत दर्शन पर प्रकाश डाला। आठ-एपिसोड के वेब शो में जयदीप अहलावत और श्रिया पिलगावकर भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। यह शो जो 2018 के ब्रिटिश शो 'प्रेस' का रूपांतरण था 10 जून को Zee5 पर प्रीमियर किया गया था। सोनाली बेंद्रे आखिरी बार 2013 में आई फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' में नजर आई थीं। कैंसर से पीड़ित होने के बाद से वह शोबिज की दुनिया से दूर हैं। वह हाल ही में रियलिटी शो डांस इंडिया डांस लिल मास्टर्स के साथ टेलीविजन पर लौटी हैं।

टॅग्स :सोनाली बेन्द्रेकैंसरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!