लाइव न्यूज़ :

कोरोनावायरस से जंग के लिए दान ना देने पर ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा,तो मुंहतोड़ दिया जवाब, कहा-नेकी कर दरिया में डाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 1, 2020 08:27 IST

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) कोरोनावायरस (Coronaviurs Pandemic) के खिलाफ जंग में अपना सहयोग ना देने के लिए ट्रोल हो गईं

Open in App
ठळक मुद्देकोरोनावायरस (Coronaviru) को लेकर दुनिया भर में जंग जारी है। कुछ सितारे पीएम राहत कोष (PM Relief Fund) में दान ना देने के लिए ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गए हैं

कोरोनावायरस (Coronaviru) को लेकर दुनिया भर में जंग जारी है। भारत में भी इसका प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में भारत में 21 दिन का लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) चल रहा है और फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियां कोरोना के खिलाफ जंग में दिल खोलकर दान दे रही हैं। वहीं कुछ सितारे पीएम राहत कोष (PM Relief Fund) में दान ना देने के लिए ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गए हैं। निशाने की लिस्ट में शामिल हुई हैं सोनाक्षी सिन्हा।

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) कोरोनावायरस (Coronaviurs Pandemic) के खिलाफ जंग में अपना सहयोग ना देने के लिए ट्रोल हो गईं। एक्ट्रेस ने अभी तक दान देने की घोषणा नहीं की जिस पर लोगो ने उनको निशाने पर ले लिया है। हालांकि, एक्ट्रेस ने इसका ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने हाल ही में एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा, "एक मिनट का मौन उन लोगों के लिए जो ये सोचते हैं कि अगर अनाउंस नहीं किया तो सहयोग नहीं दिया. नेकी कर दरिया में डाल, सुना तो होगा? कुछ लोग सच में इसे फॉलो करते हैं। अब शांत हो जाओ और अपने इस समय को कुछ अच्छा करने में लगाओ,अनाउंस करना या नहीं करना सबकी अपनी व्यक्तिगत पसंद है। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग तरह तरह से अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी अपने बेवाक बोल के लिए जानी जाती हैं।

बता दें, सोनाक्षी से पहले एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान भी दान ना देने पर ट्रोल हो चुके हैं। भारत में कोरोनावायरस की बात करें तो इस खतरनाक वायरस से देश में अबतक 35 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमित लोगों का आंकड़ा करीब 1400 पहुंच गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससोनाक्षी सिन्हाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!