लाइव न्यूज़ :

'रामायण' को लेकर सोनाक्षी सिंहा को सोशल मीडिया पर फैन ने की ट्रोल करने की कोशिश, एक्ट्रेस ने करारा जवाब देकर कर दी बोलती बंद

By अमित कुमार | Updated: April 17, 2020 21:59 IST

'कौन बनेगा करोड़पति' के एक एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिंहा से रामायाण से संबंधित एक सवाल पूछ गया था। सवाल का जवाब नहीं देने के बाद से सोनाक्षी लगातार ट्रोल हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक बार फिर सोशल मीडिया पर एक फैन ने रामायण के सवाल को लेकर सोनाक्षी को ट्रोल करने की कोशिश की।सोनाक्षी सिंहा ने फैंस के साथ सवाल-जवाब का सेशन किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिंहा पिछले कुछ समय से 'रामायण' के सवालों को लेकर ट्रोल होती रही हैं। इसकी शुरुआत अमिताभ बच्चन के शो केबीसी से हुई थी। जहां रामायण से रिलेटेड सवाल का जवाब सोनाक्षी नहीं दे पाईं थी। एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक फैन ने रामायण के सवाल को लेकर सोनाक्षी को ट्रोल करने की कोशिश की। जिस पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने फैन की बोलती बंद कर दी। 

सोनाक्षी सिंहा ने फैंस के साथ सवाल-जवाब का सेशन किया। इस दौरान एक फैन ने उनसे रामायण से संबंधित प्रशन किया। सोनाक्षी सिंहा से जब पूछा गया कि 'रामायण में संजीवनी बूटी कौन लाया था'? तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया: "आप लोगों में से अधिकतर के पास रामायण से रिलेटेड सवाल है। प्लीज इसे दूरदर्शन पर देखें आपको उत्तर मिल जाएगा। जय बजरंग बली।"

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान 'महाभारत' में भीष्‍म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्‍ना ने कहा था, 'मुझे लगता है कि रीटेलिकास्‍ट उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्‍होंने इसे नहीं देखा है। यह सोनाक्षी सिंहा जैसे लोगों के लिए भी मददगार होगा, जिन्‍हें हमारी पौराणि‍क कथाओं के बारे में जानकारी नहीं है। उनके जैसे लोगों को यह भी नहीं पता है कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे। 

मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा ही नहीं एकता कपूर पर भी निशाना साधा था। हालांकि सोनाक्षी के स्पोर्ट में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बात रखी थी। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार शत्रुघ्न ने कहा था कि मुझे लगता है सोनाक्षी के द्वारा रामायण का जवाब देने पर किसी को दिक्कत है। रामायण से संबंधित किसी चीज को लेकर इनको किसने एक्सपर्ट बनाया।

टॅग्स :सोनाक्षी सिन्हारामायणबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच