लाइव न्यूज़ :

अश्लीलता फैलाने पर पूनम पांडे अरेस्ट तो निर्वस्त्र दौड़े मिलिंद सोमण कैसे बचे?, यूजर्स ने पूछे सवाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 7, 2020 14:23 IST

पांडे बनाम सोमण की कहानी ट्विटर पर गर्मागर्म बहस का सबब बनी हुई थी जहां इंडस्ट्री और समाज में लैंगिक भेदभाव और दोहरे मानदंड को लेकर लोग अपनी राय रख रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपूनम की आलोचना हो रही है तो दूसरी तरफ सोमण की तस्वीर को फिटनेस के शिखर बताते हुए तारीफ की जा रही है। “आपत्तिजनक” वीडियो की शूटिंग, और सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था।विपक्षी दलों ने वीडियो की शूटिंग को लेकर पांडे के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

मुंबईः  गोवा के एक तट पर मॉडल मिलिंद सोमण द्वारा अपनी निर्वस्त्र दौड़ते हुए फोटो पोस्ट किये जाने के एक दिन बाद राज्य में एक “आपत्तिजनक” वीडियो की शूटिंग पर अभिनेत्री पूनम पांडे की गिरफ्तारी को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही है।

एक तरफ “अश्लीलता” को लेकर पूनम की आलोचना हो रही है तो दूसरी तरफ सोमण की तस्वीर को फिटनेस के शिखर बताते हुए तारीफ की जा रही है। पांडे बनाम सोमण की कहानी ट्विटर पर गर्मागर्म बहस का सबब बनी हुई थी जहां इंडस्ट्री और समाज में लैंगिक भेदभाव और दोहरे मानदंड को लेकर लोग अपनी राय रख रहे थे।

गोवा पुलिस ने अभिनेत्री-मॉडल पांडे और उनके पति को कनाकोना शहर के एक बांध में “आपत्तिजनक” वीडियो की शूटिंग, और सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। सरकारी संपत्ति पर शूटिंग की वजह से विवाद खड़ा हो गया और विपक्षी दलों ने वीडियो की शूटिंग को लेकर पांडे के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

विपक्षी दलों की दलील थी कि वीडियो “आपत्तिजनक” था। दूसरी तरफ सोमण ने अपने 55वें जन्मदिन पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह गोवा के एक तट पर निर्वस्त्र दौड़ते नजर आ रहे हैं। फिटनेस को लेकर प्रतिबद्धता के चलते तस्वीर पर उन्हें काफी तारीफ भी मिल रही है।

पटकथा लेखक अपूर्व असरानी ने पुरुषों और महिलाओं के लिये अलग-अलग नियम पर ट्विटर पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, “पूनम पांडे और मिलिंद सोमण दोनों ने हाल में गोवा में अपने कपड़े उतारे। पांडे ने आंशिक रूप से, सोमण ने पूरे।

पांडे अश्लीलता को लेकर कानूनी फेर में पड़ गईं। सोमण की 55 साल की उम्र में फिट शरीर को लेकर तारीफ हो रही है। मुझे लगता है कि हम निर्वस्त्र महिलाओं के मुकाबले निर्वस्त्र पुरुषों के प्रति नर्म रुख रखते हैं।” कई अन्य लोगों ने भी ट्विटर पर इसे दोहरे मानदंड का सटीक उदाहरण करार दिया।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसोशल मीडियाट्विटरमिलिंद सोमनपूनम पांडेगोवामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल