लाइव न्यूज़ :

यौन शोषण के आरोप में फंसे एक्टर मधुर मित्तल, वकील ने कहा- वह जबरदस्ती उसके कमरे में घुस आया और फिर...

By अमित कुमार | Updated: February 24, 2021 16:41 IST

Slumdog Millionaire actor Madhur Mittal: फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर से एक्टर मधुर मित्तल को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। लेकिन इन दिनों वह किसी और वजह से चर्चा में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमधुर ने कथित तौर पर पूर्व गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर मारपीट की। घटना से 2 दिन पहले ही उनकी गर्लफ्रेंड ने मधुर से सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे।पूर्व गर्लफ्रेंड की वकील ने अपनी शिकायत में इसे यौन हमला कहा है।

Slumdog Millionaire actor Madhur Mittal: फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में समीर मलिक की भूमिका निभाने वाले एक्टर मधुर मित्तल मुश्किलों में फंस गए हैं। मधुर मित्तल पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने यौन शोषण और मारपीट का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता मधुर मित्तल के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है।   

एफआईआर में बताया गया है कि 13 फरवरी को कथित तौर पर मधुर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर जाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। महिला के वकील ने इसके साथ ही एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वकील निरंजनी शेट्टी ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि मधुर मित्तल से उनकी क्लाइंट ने अपना रिश्ता दो दिन पहले यानी 11 फरवरी को ही खत्म कर लिया था। 

कमरे में जबरदस्ती घुसकर एक्स गर्लफ्रेंड संग मारपीट का आरोप

उन्होंने आगे बताया कि मधुर मित्तल उनके क्लाइंट के कमरे में घुस गए और उसे बिना कोई बात करने का मौका दिए। गर्दन को 15 से अधिक बार पकड़कर गला घोंटने की कोशिश, कई बार थप्पड़ मारे, उसके बाल खींचे, उसके कानों को रौंदा और उसके दाहिनी आंख की ओर मुक्का मारकर मारपीट की। इस मारपीट के दौरान लगी चोट के निशान अभी भी उनकी क्लाइंट के शरीर पर मौजूद है। 

मधुर मित्तल की हरकतों से परेशान थी एक्स गर्लफ्रेंड

रिपोर्ट के मुताबिक वो लड़की, मधुर से पिछले साल दिसंबर में मिली थीं। इसके कुछ दिनों बाद ही मधुर ने उस महिला के साथ शराब के नशे में जबरदस्ती की। वह इसके बाद भी कई बार क्लाइंट को परेशान करता रहता है। जिसके बाद तंग आकर लड़की ने मधुर से अपना रिश्ता समाप्त कर लिया। हालांकि, इस मामले में अभी तक मधुर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!