लाइव न्यूज़ :

पत्रकार बन आगरा की 'करोड़पति' हिमानी बुंदेला से मिले गायक जुबिन नौटियाल, देखिए फिर क्या हुआ?

By अनिल शर्मा | Updated: September 6, 2021 16:27 IST

शनिवार को हिमानी बुंदेला का एक और सपना पूरा हो गया। उनके घर पर बॉलीवुड के गायक जुबिन नौटियाल पहुंचे। उन्होंने हिमानी को केबीसी-13 की पहली करोड़पति बनने पर बधाई दी

Open in App
ठळक मुद्देजुबिन ने कहा कि जब हिमानी ने मुझे शो के बाद एक वॉयस नोट भेजा तो मैं प्रभावित हुआतभी हिमानी को सरप्राइज देने का फैसला कियाः जुबिन नौटियाल हिमानी और उसके परिवार से मिलकर बहुत अच्छा लगा हैः जुबिन

आगराः टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति-13 (केबीसी-13) सीजन की पहली करोड़पति आगरा की हिमानी बुंदेला बनीं। वह अब मुंबई से अपने गृहनगर लौट आई हैं। इस सूचना के बाद आस-पड़ोस और उनके रिश्तेदारों के मिलने और बधाई देना का सिलसिला चालू हो चुका है। 

आगरा के राजपुर चुंगी की रहनी वाली हिमानी बुंदेला से मिलने बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल भी उनके घर पहुंचे, लेकिन अपनी पहचान छिपाकर। जुबिन हिमानी से पत्रकार बनकर मिले। उनसे बातें कीं। इस दौरान हिमानी ने कुछ गाने भी सुनाए, जिसपर जुबिन ने कहा कि ये गाना तो मुझे भी आता है। मैं भी गा सकता हूं थोड़ा सा। 

पेशे से शिक्षिका हिमीनी की एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। हालांकि जुबिन ने जैसे ही गाना शुरू किया वह झट से पहचान गईं। थोड़ी आशंकाओं को उन्होंने अपने हाथों को सिंगर के चेहरे पर फेरने के बाद दूर कर लिया। अपने पसंदीदा सिंगर को अपने घर में सामना बैठ, हिमानी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।  जुबिन को अपने नजदीक पाकर वह झूम उठीं और सिंगर के गले लग गईं। इस दौरान गायक जुबिन नौटियाल ने हिमानी का पसंदीदा गाना 'खुशी जब भी तेरी' गाया। गाना सुनकर हिमानी भावुक हो गईं। इस दौरान उनके परिवार के लोग भी मौजूद रहे।

 दृष्टिबाधित व पेशे से अध्यापिका हिमानी हाल ही में 'केबीसी-13' में ₹1 करोड़ जीतने वाली पहली प्रतिभागी बनी हैं। जुबिन ने पहले खुद को पत्रकार बताया और फिर गाना गाकर अपनी पहचान उजागर की। इस मौके पर जुबिन ने कहा कि जब हिमानी ने मुझे शो के बाद एक वॉयस नोट भेजा तो मैं प्रभावित हुआ। तभी हिमानी को सरप्राइज देने का फैसला किया। हिमानी और उसके परिवार से मिलकर बहुत अच्छा लगा है। मुझे बहुत खुशी महसूस होती है, जब मुझे फैंस से मिलने और बातचीत करने का मौका मिलता है।

टॅग्स :जुबिन नौटियालबॉलीवुड गॉसिपKBC
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!