लाइव न्यूज़ :

यू ट्यूब पर धमाल मचा रहा कवल दीप और सुरिंदर सिंह का गाना 'ऐतबार', एक महीने में 2 मिलीयन व्यूज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2021 15:26 IST

डॉ. कवल दीप कौर और उनके पति कैप्टन सुरिंदर सिंह ने अपने पहले गाने 'ऐतबार' को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर मिले 2 मिलियन व्यूज की सफलता का जश्न मनाया

Open in App

हाल ही में गायन की दुनिया में कदम रखने वाले डॉ. कवल दीप कौर और उनके पति कैप्टन सुरिंदर सिंह ने अपने पहले गाने 'ऐतबार' को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर मिले 2 मिलियन व्यूज की सफलता का जश्न मनाया।

डा. कवल दीप कौर एक पूर्व सिविल सेवक और नारकोटिक्स विशेषज्ञ हैं जिनके लिए गायन महज एक शौक नहीं, बल्कि एक जुनून है। अपने इस जुनून का उन्होंने 'ऐतबार' में अद्भुत प्रदर्शन भी किया है। वहीं, उनके पति कैप्टन सुरिंदर सिंह अनुभवी आईएएफ फाइटर पायलट हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने गाने में पत्नी का शानदार साथ निभाया है।

अपने गायन की शुरुआत के बारे में डा. कवल दीप कौर ने कहा, 'वीडियो गीत में अभिनय करना मेरे लिए सबसे कठिन काम था, लेकिन मैंने हिम्मत करके और आंख मूंदकर कोरियोग्राफर के निर्देश का अनुसरण किया।' 

उन्होंने कहा, 'हालांकि जब आप कोई गीत गाते हैं तो आप इसे महसूस भी करना शुरू कर देते हैं। इसलिए बाद में यह कठिन काम भी मेरे लिए आसान हो गया।'

गाने के मेल लीड कैप्टन सुरिंदर सिंह ने कहा, 'हमने जून में गाना तैयार करना शुरू किया था, लेकिन गाने बनाने में काफी वक्त लग गया, क्योंकि हमारी कोशिश थी कि यह सभी पीढ़ी के श्रोता—दर्शकों के दिल को छुए और उन्हें पसंद आए। हमारा मकसद एक भव्य गीत के साथ श्रोता—दर्शकों के बीच आना था, ताकि हर कोई इस गीत का आनंद ले सकें। 

गाने के वीडियो की शूटिंग के लिए हमने महलनुमा नीमराना किले और महल को चुना। आज यह देखकर खुशी हो रही है कि श्रोता—दर्शकों को हमारा गाना पसंद आ रहा है।' कैप्टन सुरिंदर सिंह ने कहा कि निकट भविष्य में वे और गीत लेकर आने की योजना बना रहे हैं।

टॅग्स :यू ट्यूबबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारगाना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?