लाइव न्यूज़ :

सिंबा मूवी प्रेडिक्शन: इतने करोड़ की कमाई कर सकती है रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा, जानें क्या है मूवी का बजट

By मेघना वर्मा | Updated: December 24, 2018 11:17 IST

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को करण जौहर, हीरो जौहर, अपूर्वा मेहता और खुद रोहित शेट्टी प्रॉड्यूस कर रहे हैं।

Open in App

रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा को रिलीज होने में बस चार दिन बाकी है। ऐसे में ये कयास लगाना शुरू हो गया है कि फिल्म कितने पैसों की कमाई कर सकती है। शादी के बाद रणवीर सिंह की ये पहली फिल्म है वहीं सारा अली खान की ये दूसरी फिल्म है। सिंघम की सीक्वल और रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म नए साल के मौके पर 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसलिए भी कयास लगाया जा रहा है कि ये फिल्म वेकेशन के टाइम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली होगी। आइए आपको बताते हैं क्या है सिंबा की कमाई को लेकर बॉलीवुड प्रेडिक्शन और कितने बजट की है ये फिल्म। 

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को करण जौहर, हीरो जौहर, अपूर्वा मेहता और खुद रोहित शेट्टी प्रॉड्यूस कर रहे हैं। सिंबा ही पहली फिल्म है जिसमें आप एक साथ करण और रोहित का कॉम्बिनेशन देख सकेंगे। 80 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म के प्रमोशन में लगभग 15 करोड़ रूपए की लागत आई है। कुल बजट की बात करें तो फिल्म का बजट 95 करोड़ का है। 

ये है फिल्म की कहानी

सिंबा फिल्म की कहानी एक घूसखोर पुलिसवाले की है जो शहर के डॉन के साथ मिलकर काम करता है। वहीं एक दिन किसी गलतफेहमी की वजर से शहर के डॉन यानी सोनू सूद सिंबा यानी रणवीर सिंह की बहन का ही अपहरण करवा लेता है। बस यही से शुरू होती है कहानी। 

कमा सकती है 300 करोड़ रूपए

आपको बता दें 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म सिंबा देश के 3000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज हो रही है। साउथ की फिल्म टेंपर की रिमेक सिंबा के बॉलीवुड प्रेडीक्शन की बात करें तो बताया जा रहा है कि फिल्म 300 करोड़ के क्लब का हिस्सा बन जाएगी। फाइनेनशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल में आई कुछ बड़ी फिल्मों का प्रीडीक्शन किया गया है। जिसमें सिंबा को 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म बताया गया है। 

टॅग्स :स‍िंबारणवीर सिंहसारा अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच