लाइव न्यूज़ :

Sidhu Moose Wala Song: सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना 'SYL'यूट्यूब से हटा, हत्या से पहले इस गाने को किया था कंपोज

By रुस्तम राणा | Updated: June 26, 2022 18:03 IST

मूसेवाला के एसवाईएल को यूट्यूब पर 27 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 33 लाख लाइक्स मिले हैं। यह वीडियो सॉन्ग 23 जून को यूट्यूब पर जारी किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमूसेवाला के एसवाईएल को यूट्यूब पर 27 मिलियन से अधिक बार देखा गया शुक्रवार, 23 जून को यूट्यूब पर जारी किया गया था मूसेवाला का SYL सॉन्ग

नई दिल्ली: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का हाल ही में रिलीज हुआ वीडियो सॉन्ग 'एसवाईएल' यूट्यूब से हटा दिया गया है। दिवंगत गायक का यह गीत पंजाब और हरियाणा के बीच जल विवाद को लेकर था। एसवाईएल यानी सतलुज, यमुना लिंक नहर। यह मुद्दा काफी लंबे समय से पंजाब और हरियाणा के बीच कलह का विषय रहा है।

इस संगीत वीडियो को निर्माता एमएक्सआरसीआई द्वारा शुक्रवार, 23 जून को यूट्यूब पर जारी किया गया था। हालाँकि, वीडियो के लिंक पर क्लिक करने पर, अब एक संदेश प्रदर्शित होता है, जिसमें कहा गया है, "यह सामग्री सरकार की कानूनी शिकायत के कारण इस देश के डोमेन पर उपलब्ध नहीं है।"

मूसेवाला का यह गीत अविभाजित पंजाब, 1984 के सिख विरोधी दंगों के बारे में बात करता है। साथ ही इसके वीडियो में किसान आंदोलन के दौरान लाल किले पर फहराए गए मजहबी झंडे को भी दिखाया गया है। लॉन्च के बाद से, मूसेवाला के एसवाईएल को यूट्यूब पर 27 मिलियन से अधिक बार देखा गया है और 33 लाख लाइक्स मिले हैं।

आपको बात दें कि पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में 29 मई को हमलावरों ने सिद्धू मूस वाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना पंजाब पुलिस द्वारा 424 अन्य लोगों के साथ उनकी सुरक्षा वापस लेने के एक दिन बाद हुई। मूलेवाला पिछले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।

कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने एक फेसबुक पोस्ट में मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। गोल्डी बराड़ गैंग लीडर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है, जो पंजाबी रैपर की हत्या का मुख्य संदिग्ध है। पंजाब पुलिस के सामने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने स्वीकार किया है कि वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में 'मास्टरमाइंड' था और योजना पिछले अगस्त से चल रही थी। इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालायू ट्यूबपंजाबहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया