लाइव न्यूज़ :

सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनका पहला गाना 'SYL' हुआ रिलीज, गाने में पंजाब की नदियों और सिख कैदियों का जिक्र, 1 करोड़ से अधिक बार देखा गया

By अनिल शर्मा | Updated: June 24, 2022 12:01 IST

गीत का शीर्षक SYL मूसेवाला ने सतलज-यमुना लिंक (SYL) के उपर ही रखा है, जिसमें सतलज यमुना लिंक नहर मुद्दा, सिख कैदियों की रिहाई और कृषि कानूनों के खिलाफ हालिया आंदोलन का जिक्र किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'एसवाईएल' शीर्षक वाले इस गाने के लिरिक्स मूसेवाला ने खुद ही लिखे हैंसिद्धू मूसेवाला के नवीतम गाने में 'पंजाब का पानी बचाओ' और 'सिख कैदियों को रिहा करो' की अपील की गई है

Sidhu Moose Wala New Song SYL: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनका पहला गाना रिलीज किया गया है। SYL के नाम से इस गाने को मूसेवाला के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। 'एसवाईएल' शीर्षक वाले इस गाने के वीडियो के लिरिक्स मूसेवाला ने खुद ही लिखे हैं जिसमें 'पंजाब का पानी बचाओ' और 'सिख कैदियों को रिहा करो' की अपील की गई है। 

मूसेवाला ने इस गीत को लिखने के साथ ही इसमें अपनी आवाज दी है और इसके संगीत भी उन्होंने ही तैयार किए हैं। इसे MXRCI द्वारा निर्मित किया गया है जिसके वीडियो और कलाकृतियां नवकरण बराड़ द्वारा बनाई गई हैं। बता दें गीत का शीर्षक SYL मूसेवाला ने सतलज-यमुना लिंक (SYL) के उपर ही रखा है, जिसमें सतलज यमुना लिंक नहर मुद्दा, सिख कैदियों की रिहाई और कृषि कानूनों के खिलाफ हालिया आंदोलन का जिक्र किया गया है।

यह गाना पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों के इर्द-गिर्द ही घूमता है। गाने के वीडियो में घटनाओं को काले और सफेद दृश्यों में दिखाया गया है। इसमें पंजाब की नदियों, सिखों और किसान आंदोलन के कुछ शॉट्स दिखाए गए हैं। साथ ही इसमें 1984 के नरसंहार का भी उल्लेख है। गाने में निर्माताओं ने सिद्धू मूसेवाला की छोटी क्लिप भी शामिल की हैं।

गौरतलब है कि 28 मई की शाम को मनसा में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी मृत्यु के बाद, यह घोषणा की गई कि उनके सभी अधूरे काम उनके पिता बलकौर सिंह को सौंप दिए जाएंगे। 8 जून को पंजाबी गायक शुभदीप सिंह (सिद्धू मूसेवाला) के भोग समारोह के दौरान एक भावनात्मक संदेश में उनके पिता बलकौर सिंह ने कहा था, "मेरा बेटा अपने गीतों के माध्यम से आपसे जुड़ा रहेगा। मैं उससे प्रेरणा लूंगा।"

इस गाने को लोगों द्वारा खूब प्यार दिया जा रहा है। 23 जून को रिलीज हुए इस गाने को अब तक 14,523,670 बार देखा जा चुका है। गौरतलब बात है कि इस गाने को एक भी डिसलाइक नहीं मिले हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 मिलियन से  ज्यादे लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर टिप्पणी कर गायक को श्रद्धांजलि दी है।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालागानायू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीHip-Hop कल्चर को समझना ज़रूरी, रैपर सैंटी शर्मा ने बादशाह का किया समर्थन

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीHoli 2026 Playlist: रंगों का रेला और गानों का मेला, होली पार्टी के लिए अपने प्लेलिस्ट में शामिल करें ये गाने

बॉलीवुड चुस्कीHoli Party Songs: 'होली के दिन' से 'जय जय शिव शंकर' तक, इन 6 गानों से झूम उठेगी आपकी होली

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?