लाइव न्यूज़ :

Sidharth Shukla Death: कल होगा सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम खत्म, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 2, 2021 21:25 IST

Sidharth Shukla Death News:  “बिग बॉस” के 13वें सीजन की मेजबानी करने वाले सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा, “बहुत जल्दी चले गए सिद्धार्थ…तुम्हारी कमी महसूस होगी। परिवार के प्रति संवेदना। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।”

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ शुक्ला ने 2020 में रियेलिटी टीवी शो बिगबॉस का 13वां संस्करण जीता था।माधुरी डांस रियेलिटी शो “झलक दिखला जा” के छठे संस्करण की जज थीं जबकि शुक्ला एक प्रतिभागी के तौर पर शो में शामिल हुए थे।अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, “मैं उन्हें निजी तौर पर नहीं जानता था, लेकिन इतने प्रतिभाशाली शख्स का इतनी जल्दी चला जाना, हृदयविदारक।”

Sidharth Shukla Death News: सिद्धार्थ शुक्ला का आज मुंबई के कूपर अस्पताल में 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पोस्टमार्टम खत्म हो गया और आज अस्पाताल में ही शव को रखा जाएगा। कल अभिनेता का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

सिद्धार्थ का पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है और उनके परिवार को कल उनका शव मिलेगा। सिद्धार्थ ने 2008 में 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की और 'बालिका वधू' में अपनी सफल भूमिका के साथ अपार प्रसिद्धि हासिल की। बाद में उन्होंने आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ करण जौहर द्वारा निर्मित 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में भी अभिनय किया।

शुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। शुक्ला को सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर जुहू स्थित कूपर अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले की उनकी मौत हो चुकी थी। कुछ खबरों के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा पड़ा था हालांकि उनकी अचानक हुई मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। उनकी मौत के खबर ने इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों को भी स्तब्ध कर दिया। उनके निधन के बाद एक बार फिर से शोबिज में तनाव व दबाव को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

कूपर अस्पताल के डीन डॉ. शैलेश मोहिते ने कहा, ‘‘ जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा... जिसमें थोड़ा समय लगेगा।’’ अस्पताल के डॉ. जतिन भवसार ने बताया कि करीब 10 बजकर 20 मिनट पर अभिनेता को अस्पताल लाया गया था और प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुंबई में जन्मे अभिनेता के परिवार ने उनकी जनसंपर्क (पीआर) टीम के माध्यम से एक बयान जारी कर मीडिया से एक रेखा खींचने तथा “परिवार और प्रियजनों को शोक व्यक्त करने का मौका देने का अनुरोध किया है।” बयान में कहा गया, “हम सभी दुख में हैं। हम भी उतने ही स्तब्ध हैं जितने आप। और हम सभी जानते हैं कि सिद्धार्थ खुद तक सीमित रहने वाले व्यक्ति थे इसलिए कृपया उनकी निजता, उनके परिवार की निजता का सम्मान करें। कृपया सभी उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करें।”

शुक्ला ने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ धारावाहिक के साथ छोटे पर्दे पर उन्होंने कदम रखा और बाद में ‘जाने पहचाने से ... ये अजनबी’, ‘लव यू जिंदगी’ जैसे धारावाहिकों में भी वह दिखाई दिए, लेकिन ‘बालिका वधू’ में निभाए अपने किरदार से वह घर-घर में पहचाने जाने लगे। यह एक दुखत इत्तेफाक है कि धारावाहिक बालिका वधू में उनकी सहकलाकार प्रत्युषा बनर्जी की मौत भी कम उम्र में ही हो गई थी।

बनर्जी 2016 में मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटकती मिली थीं। उस वक्त वह सिर्फ 24 साल की थीं। ‘बिग बॉस 13’ के अलावा, वह ‘झलक दिखला जा 6‘, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7’ जैसे रियेलिटी शो में भी नजर आए।

2014 में शुक्ला ने करण जौहर की फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में वह वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे। उनके प्रशंसकों और मनोरंजन जगत से जुड़े अनेक लोगों ने उनकी मौत पर दुख और हैरानी व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :मुंबईबॉलीवुड गॉसिपसिद्धार्थ शुक्‍लासलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच