लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ ने लद्दाख से शेयर की फिल्म स्क्रीनिंग कि फोटोज, कियारा बोली मेरा दिल तो लद्दाख में है

By वैशाली कुमारी | Updated: September 25, 2021 16:09 IST

कियारा ने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ की लद्दाख यात्रा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, 'शारीरिक तौर पर मुंबई में हूं लेकिन मेरा दिल लद्दाख में है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी हालिया रिलीज शेरशाह की सफलता से काफी खुश हैंकियारा को डिंपल चीमा के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए भी प्रशंसा मिली

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर आजकल आसमान में है, फिल्म शेरशाह की जबरदस्त सफलता के बाद उनकी फैन फॉलोइंग तो बढ़ी ही है लेकिन इसके बावजूद जो एक चीज उन्हें मिली उसको पैसों से नहीं तौला जा सकता।

हर हीरो की एक ख्वाहिश होती है कि उसे उसके काम से जाना जाए, एक एक्टर वो होते हैं जो बॉलीवुड या किसी भी इंडस्ट्री में कई सालों से जानते हैं, फिर भी उन्हें कोई नहीं जानता। पहचान बनती भी है तो केवल इस आधार पर कि वे इतने सालों से इंडस्ट्री में है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी हालिया रिलीज शेरशाह की सफलता से काफी खुश हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वास्तविक जीवन के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध के दौरान अपने पराक्रम से दुश्मनों को धूल चटाई। विक्रम बत्रा ने जहां एक तरफ दुश्मनों को नाको चने चबवा दिए तो वहीं देश के लिए अपनी शहादत से सबका सीना चौड़ा कर दिया।

कियारा को डिंपल चीमा के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए भी प्रशंसा मिली। सिद्धार्थ हाल ही में शेरशाह की विशेष स्क्रीनिंग के साथ पहली बार हिमालयन फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए लद्दाख गए थे। विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित, शेरशाह ने कई अरार्ड जीते हैं।

कियारा ने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ की लद्दाख यात्रा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, 'शारीरिक तौर पर मुंबई में हूं लेकिन मेरा दिल लद्दाख में है। मेरे लिए लेह हमेशा खाश रहेगा क्योंकि मैंने इस खूबसूरत शहर में अपनी पहली फिल्म के लिए अपना पहला शॉट दिया था। हमारी फिल्म शेरशाह को पहले हिमालयन फिल्म समारोह में सम्मानित होते हुए देखना बहुत ही गर्व का क्षण है।

सिद्धार्थ ने भी इंस्टाग्राम पर फिल्म की स्क्रीनिंग से कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आज 'शेरशाह' के साथ पहले हिमालयन फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन किया। हमारे माननीय केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, श्री अनुराग ठाकुर के साथ मंच साझा करना एक पूर्ण सम्मान की बात थी।

टॅग्स :किआरा आडवाणीसिद्धार्थ मल्होत्राबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्रीइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!