लाइव न्यूज़ :

मैं डिंपल चीमा से कभी नहीं मिला, उम्मीद है उन्होंने 'शेरशाह' देखी होगी, सिद्धार्थ मल्होत्रा का खुलासा

By अनिल शर्मा | Updated: August 19, 2021 08:22 IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने खुलासा किया है कि वह डिंपल चीमा से कभी नहीं मिले, लेकिन उम्मीद है कि उन्होंने शेरशाह को देखी होगी। डिंपल कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रेमिका थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि उनकी डिंपल चीमा से कभी मुलाकात नहीं हुईअभिनेता ने कहा कि उम्मीद है कि वह फिल्म देखी होंगी और मुस्कुराई होंगीफिल्म की सफलता को लेकर सिद्धार्थ काफी खुश हैं

शेरशाह की सफलता को लेकर निर्माता से लेकर इसके कलाकार तक, सभी गदगद हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया है तो वहीं कियारा उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा की भूमिका में हैं। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने खुलासा किया है उनकी डिंपल चीमा से कभी मुलाकात नहीं हुई है। 

शेरशाह देखना उनके लिए कितना मुश्किल रहा होगाः सिद्धार्थ

एक साक्षात्कार में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने कहा, मैं उनसे कभी नहीं मिला, लेकिन मुझे उम्मीद है कि उन्होंने शेरशाह देखी होंंगी और मुस्कुराई होंगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, ..मुझे पता है यह उनके लिए कितना मुश्किल रहा होगा। लेकिन मैं वास्तव में उनकी गोपनीयता की भावना और कैप्टन विक्रम बत्रा के प्रति उनके प्यार में जो पवित्रता है, उनसकी सराहना करता हूं। वहीं फिल्म में डिंपल चीमा बनीं कियारा ने कहा कि मुझे लगता है कि सिर्फ चार साल के रिश्ते में ही उनका प्यार इतना मजबूत और सॉलिड हो गया था कि डिंपल ने ये पक्का कर लिया था कई चाहे कुछ भी हो जाए, उन्हें केवल इस रिश्ते के साथ ही अपने जीवन में आगे जीना है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह फिल्म में अपने प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की उम्मीद कर रहे हैं, सिद्धार्थ ने कहा कि यह बहुत प्यारा है, मैं बहुत खुश हूं कि आप ऐसा सोचते हैं (मुस्कान)। लेकिन अभी मैं सिर्फ इस बात का आनंद ले रहा हूं कि लोग मेरे काम और क्राफ्ट का आनंद ले रहे हैं।

फिल्म को मिलने वाले प्यार और सराहना में डूब रहा हूं

मुझे लगता है कि यह सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है जो एक अभिनेता को सरकार से मिल सकता है। मैं अभी इसके बारे में वास्तव में नहीं सोच रहा हूं, लेकिन वास्तव में फिल्म को मिलने वाले प्यार और सराहना में डूब रहा हूं।

टॅग्स :सिद्धार्थ मल्होत्राकिआरा आडवाणीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच