लाइव न्यूज़ :

रात में दवा खाकर सोए तो नींद से नहीं जागे सिद्धार्थ शुक्ला, परिवार ने जताई जा रही आशंकाओं पर दी प्रतिक्रिया

By अनिल शर्मा | Updated: September 2, 2021 14:10 IST

रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला की मौत कूपर अस्पताल जाने से पहले ही हो चुकी थी। अभिनेता की मौत सुबह साढ़े 10 के करीब हुई। कूपर अस्पताल जाने के बाद उनके निधन की पुष्टि की गई।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ शुक्ला की मौत कूपर अस्पताल जाने से पहले ही हो चुकी थीशुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैंसिद्धार्थ को कल शाम अपनी अपनी मां के साथ टहलते देखा गया था

मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे। धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में निभाई गई उनकी भूमिका के लिए उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। 

रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला की मौत कूपर अस्पताल जाने से पहले ही हो चुकी थी। अभिनेता की मौत सुबह साढ़े 10 के करीब हुई। कूपर अस्पताल जाने के बाद उनके निधन की पुष्टि की गई।

 सिद्धार्थ शुक्ला अपने माता-पिता के साथ मुंबई के ओशिवारा में रहते थे। उन्हें शा्म को अपनी मां के साथ टहलते देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला रात में कोई दवा लिए थे। रात में दवा खान के बाद सोए तो फिर सुबह उठे ही नहीं। इस बात को लेकर कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं जिसपर परिवारवालों की प्रतिक्रिया आई है।

परिवावालों ने किसी भी तरह की आशंकाओं को खारिज किया है। उनका मानना है कि अभिनेता की मौत हार्ट अटैक से हुई है। सिद्धार्थ सिर्फ 40 साल के ही थे। पिछले साल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सबको सदमे में डाल दिया था। वहीं इस बीच सिद्धार्थ शुक्ला जैसे फिट रहने वाले अभिनेता की हार्ट अटैक से मौत पर टीवी इंडस्ट्री सदमे में है।

शुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ धारावाहिक के साथ छोटे पर्दे पर उन्होंने कदम रखा और बाद में ‘जाने पहचाने से ... ये अजनबी’, ‘लव यू जिंदगी’ जैसे धारावाहिकों में भी वह दिखाई दिए, लेकिन ‘बालिका वधू’ से वह घर-घर में पहचाने जाने लगे।

इनके अलावा, वह ‘झलक दिखला जा 6‘, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7‘ और ‘बिग बॉस 13’ में भी नजर आए। 2014 में शुक्ला ने करण जौहर की फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी।

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच