लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ-कियारा सूर्यगढ़ पैलेस में लेंगे सात फेरे, शादी में सुरक्षा व्यवस्था के लिए शाहरुख के पूर्व बॉडीगार्ड को रखा: खबर

By अनिल शर्मा | Updated: February 3, 2023 15:48 IST

जैसलमेर में 3 फरवरी से शादी के लिए मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा। इस जोड़े ने मेहमानों के लिए मजेदार गतिविधियों के लिए एक डेजर्ट सफारी टूर और फूड स्टॉल की व्यवस्था की है।

Open in App
ठळक मुद्देकियारा-सिद्धार्थ शेरशाह में साथ नजर आए थे, कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।शादी की रस्में व समारोह 4 फरवरी से शुरू होंगी व फेरे 6 फरवरी को होंगे। दोनों अगले हफ्ते जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेंगे।

 बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरें हैं कि दोनों अगले हफ्ते जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेंगे। शादी की रस्में व समारोह 4 फरवरी से शुरू होंगी व फेरे 6 फरवरी को होंगे। वहीं बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं देखने के लिए शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड यासीन को हायर किया है।

गौरतलब है कि दोनों शेरशाह में साथ नजर आए थे। कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। वहीं चर्चा है कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है। ऐसा बताया जा रहा है कि कियारा-सिद्धार्थ की शादी के वीडियो ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होंगे।  ऐसे कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं कि दरअसल, अमेजन प्राइम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिद्धार्थ और कियारा की 'शेरशाह' फिल्म के दौरान की तस्वीर शेयर की है, जिसके नीचे फोर्ट की तस्वीर भी लगी है। इसके बाद से शादी की ओटीटी स्ट्रीमिंग के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि ये सभी कायास भर हैं।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जैसलमेर में 3 फरवरी से शादी के लिए मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा। इस जोड़े ने मेहमानों के लिए मजेदार गतिविधियों के लिए एक डेजर्ट सफारी टूर और फूड स्टॉल की व्यवस्था की है। उन्होंने शादी में आने वाले मेहमानों के लिए मानार्थ उपहार के रूप में एक स्पा वाउचर भी शामिल किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार की रात कियारा को जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पास जाते हुए भी देखा गया। कियारा की टीम के एक सदस्य को भी डिजाइनर के घर से निकलते हुए एक बड़ा बैग ले जाते देखा गया। इस बीच, सिद्धार्थ अपने परिवार के साथ दिल्ली में हैं और व्यक्तिगत रूप से शादी की अंतिम तैयारियों में व्यस्त हैं।

सिद्धार्थ और कियारा कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों ने इस साल करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 7' में अपने रिश्ते की लगभग पुष्टि कर दी थी। दोनों को अक्सर विदेशी छुट्टियों पर जाते, एक-दूसरे के घर जाते और एक-दूसरे के परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है। उन्होंने मनीष मल्होत्रा और करण जौहर के साथ मिलकर दुबई में नया साल भी मनाया था।

टॅग्स :किआरा आडवाणीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!