लाइव न्यूज़ :

एक-दूजे के हुए सिद्धार्थ और कियारा, सामने आईं शादी की पहली तस्वीरें

By अंजली चौहान | Updated: February 8, 2023 10:39 IST

एक्टर ने तीन तस्वीरें साझा की जिसमें पहली फोटो में सिड और कियारा एक-दूसरे को नटखट अंदाज में नमस्कार कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में कपल खिलखिला कर हंस रहे हैं, वहीं, तीसरी तस्वीर में कियारा बड़े ही प्यार से हबी सिद्धार्थ को किस कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्दे शादी के बंधन में बंधे कियारा और सिद्धार्थ 7 फरवरी को कपल ने जैसलमेर में रचाई शादी कपल ने शादी की पहली तस्वीरें की शेयर

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे लविंग कपल सिद्धार्थ और कियारा आखिरकार शादी के अटूट बंधन में बंध गए हैं। 7 फरवरी को दोनों स्टार्स ने जैसलमेर पैलेस में सात फेरे लिए। ऐसे में फैन्स को कपल की शादी की तस्वीरें देखने का बेसब्री से इंतजार है।  कपल ने अपने फैन्स के इस इंतजार को खत्म करते हुए शादी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर फैन्स काफी खुश हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं। 

सिद्धार्थ को किस करती दिखीं कियारा

गौरतलब है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ और कियारा दोनों ने तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में कपल बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल कैसे एक-दूसरे में खोया हुआ है और अपने इस यादगार पल को एंजॉय कर रहे हैं।

एक्टर ने तीन तस्वीरें साझा की जिसमें पहली फोटो में सिड और कियारा एक-दूसरे को नटखट अंदाज में नमस्कार कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में कपल खिलखिला कर हंस रहे हैं, वहीं, तीसरी तस्वीर में कियारा बड़े ही प्यार से हबी सिद्धार्थ को किस कर रही है। 

वहीं, दूसरी ओर कियारा ने भी तीन तस्वीरें शेयर की, जिसमें सिद्धार्थ कियारा को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कियारा ने पिंक कलर का लहंगा पहना है और सिद्धार्थ ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी है। शादी के जोड़े में दोनों स्टार्स बहुत प्यारे लग रहे हैं। ये पहली बार है जब कपल ने दुनिया के सामने अपने प्यार को कबूला है। इससे पहले कभी भी कपल ने मीडिया के सामने इस बारे में कोई बात नहीं की थी। 

बता दें कि बीते 4 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने-अपने परिवारों के साथ जैसलमेर पहुंचे थे। शादी की रस्में 5 फरवरी से शुरू की गई थी। सारी रस्में होने के बाद कपल ने 7 फरवरी को सात फेरे ले लिए। बॉलीवुड के इस कपल ने शादी में कुछ खास लोगों को ही बुलाया था। जिसमें परिवार और कुछ दोस्त शामिल हैं। बॉलीवुड से करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, आकाश अंबानी, अश्विनी यार्डी समेत कई और लोग जैसलमेर पहुंचे थे। 

टॅग्स :किआरा आडवाणीसिद्धार्थ मल्होत्राहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!