लाइव न्यूज़ :

B'day: जब एक रियलिटी शो से बदली थी श्रेया घोषाल की जिंदगी, पढ़ें 'सुरों की मल्लिका' की कुछ खास बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 12, 2019 08:55 IST

अपनी मखमली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली गायिका श्रेया घोषाल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।

Open in App

अपनी मखमली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली गायिका श्रेया घोषाल आज  अपना जन्मदिन मना रही हैं।श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च 1984 को राजस्थान के रावतभाटा में हुआ था।  उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, बंगाली, कन्नड़, मराठी, पंजाबी और मलयालम जैसी अनेक भाषाओं में गाने गाए हैं। श्रेया की पढ़ाई मुंबई के एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से हुई।श्रेया घोषाल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के एसआईईएस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी गहरी छाप छोड़ी है। आइए जानते हैं श्रेया के जीवन की कुछ खास बातें-

-संगीत का ज्ञान बचपन में उन्होंने अपनी मां से लिया था। श्रेया  बचपन में जहां रहती थीं, वहां ज्यादातर इंजीनियर और साइंटिस्ट रहते थे, ऐसे में वहां संगीत का माहौल नहीं था। फिर भी उनके माता-पिता ने उन्हें संगीत सीखने के लिए प्रेरित किया था।

- उन्होंने अपने संगीत के सफर की शुरुआत 1996 में की थी। इस साल उन्होंने जी टीवी के शो 'सा रे गा मा' में बतौर एक बाल कलाकार भाग लिया और शो को जीता था। महज 12 साल की छोटी उम्र में श्रेया  ने अपने हुनर को सभी के सामने रखा था। उस समय  'सा रे गा मा' को गायक सोनू निगम, और कल्याण जी वे जज किया था जिसका लाभ उन्हें आगे मिला।-शो के दौरान ही कल्याणजी-आनंदजी श्रेया की आवाज से काफी प्रभावित हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने श्रेया के पिता को उसकी बेहतरी और संगीत की अच्छी शिक्षा के लिए मुंबई शिफ्ट होने की सलाह भी दी थी। कहते हैं जब श्रेया मुंबई आईं तो उन्होंने कल्याणजी आनंदजी से संगीत की बारीकियां सीखीं और  कल्याण जी ने श्रेया को संगीत के कई अहम पहलू समझाए। -निर्देशक-निर्माता संजय लीला भंसाली को श्रेया की आवाज बहुत पसंद थी। कहते हैं कि संजस ने प्रण सा ले लिया था कि 'देवदास' फिल्म में वो श्रेया से ही गाना गवाएंगे। जिसके बाद मां के कहने पर भंसाली ने श्रेया को गाने के लिए बुलाया और उसके बाद श्रेया की झोली में ‘बैरी पिया’ गाना आ गया जो हर किसी के दिल में घर कर गया।

- श्रेया बॉलीवुड की ऐसी सिंगर हैं जो जो हर तरह के गाने को बखूबी गाती हैं। इतना ही नहीं श्रेया छूटे पर्दे पर भी कई सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शोज़ को जज कर चुकी हैं, जिनमे इंडियन आइडल, अमूल वॉइस स्टार ऑफ़ इंडिया छोटे उस्ताद शामिल हैं।

-श्रेया घोषाल को फिल्म देवदास के गानों के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका के फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया है। उनको आर. डी. वर्मन पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।- उन्होंने बेहद कम उम्र में शोहरत की बुलंदियों को छू लिया। अपनी जादुई आवाज के दम पर श्रेया ने कई अवार्ड्स अपने नाम किए। उन्होंने अब तक करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी। 

-श्रेया के फैंस दुनिया भर में फैले हुए हैं। श्रेया ने 4 नेशनल अवॉर्ड जीते हैं, साथ ही 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम किए हैं।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया