लाइव न्यूज़ :

Drishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

By संदीप दाहिमा | Updated: September 22, 2025 14:21 IST

दिग्गज अभिनेता मोहनलाल अभिनीत ‘दृश्यम’ फिल्म शृंखला की अगली कड़ी ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग सोमवार से पूथोट्टा के एसएन लॉ कॉलेज में शुरू हुई।

Open in App
ठळक मुद्देDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

Drishyam 3 with Superstar Mohanlal: दिग्गज अभिनेता मोहनलाल अभिनीत ‘दृश्यम’ फिल्म शृंखला की अगली कड़ी ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग सोमवार से पूथोट्टा के एसएन लॉ कॉलेज में शुरू हुई। मोहनलाल का नाम हाल में दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। शूटिंग के उद्घाटन समारोह में पारंपरिक दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना की गई। निर्देशक जीतू जोसेफ और निर्माता एंटनी पेरुम्बवूर भी मोहनलाल के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पत्रकारों से बात करते हुए, मोहनलाल ने भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान के लिए चुने जाने पर अपनी खुशी जाहिर की। दृश्यम शृंखला के नए भाग में जॉर्जकुट्टी की अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने कहा, "इसमें कोई शक नहीं कि जॉर्जकुट्टी कुछ परेशानियां खड़ी करेगा लेकिन मुझे ज्यादा कुछ बताने के लिए मना किया गया है।

सस्पेंस ही ‘दृश्यम-3’ का रोमांच और आकर्षण है।" मोहनलाल ने कहा कि फिल्म शूटिंग उद्घाटन समारोह के बाद वह दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करने के लिए नयी दिल्ली जाएंगे। दृश्यम-1 (2013) और दृश्यम-2 (2021) पूरे देश में हिट रहीं और इनका पुनर्निर्माण (रीमेक) हिंदी, सिंहला, मंदारिन और कोरियाई सहित कई भाषाओं में किया जा चुका है। निर्देशक जीतू जोसेफ ने कहा कि दर्शकों को ज्यादा उम्मीदें नहीं बल्कि जिज्ञासा लेकर आना चाहिए। "यह फिल्म कोई थ्रिलर नहीं बल्कि एक पारिवारिक ड्रामा है, जो पिछले चार साल में जॉर्जकुट्टी के परिवार में आए बदलावों पर केंद्रित है।" निर्माता एंटनी पेरुम्बवूर ने इसे एक अविस्मरणीय दिन बताया। उन्होंने मोहनलाल को पुरस्कार मिलने की घोषणा के तुरंत बाद दृश्यम-3 की शुरुआत के प्रतीकात्मक महत्व पर भी बात की।

टॅग्स :अजय देवगनफिल्महिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?