लाइव न्यूज़ :

'भूल भुलैया 2' की शूटिंग शुरू, जानिए तब्बू के साथ फोटो शेयर कर कार्तिक आर्यन ने क्या कहा?

By वैशाली कुमारी | Updated: August 23, 2021 20:36 IST

कोरोना के कारण फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। अब पांच महीने बाद फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू की गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देएकता कपूर की फिल्म "फ्रेडी" में भी दिखाई देंगे कार्तिक आर्यन कार्तिक आर्यन के कोरोना संक्रमित होने से रोक दी गयी थी शूटिंग

बॉलीवुड की हिट फिल्म में शुमार भूल भुलैया के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो गई है। इस बात कि जानकारी कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम के जरिये दी है।  इस फिल्म में कार्तिक आर्यन , कियारा आडवाणी और तब्बू साथ दिखाई देंगे। कोरोना के कारण फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। अब पांच महीने बाद फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू की गई है। 

भूल भुलैया के पहले पार्ट में नजर आये थे ये सितारे: 

आपको याद दिला दे कि, भूल भुलैया के पहले पार्ट में अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा और अमीषा पटेल जैसे स्टार्स नजर आये थे। जबकि दूसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन के साथ, कियारा आडवाणी और तब्बू हैं। इस फिल्म के निर्देशक अनीस बज़्मी हैं। 

कार्तिक आर्यन के कोरोना संक्रमित होने से रोक दी गयी थी शूटिंग: 

भूल भुलैया के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू होने की जानकारी कार्तिक आर्यन ने दी थी। उन्होंने तब्बू के साथ अपनी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि भूल भुलैया की शूटिंग शुरू हो गई है। साथ ही दोनों अदाकार फिल्म के सेट पर नजर आ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी पहले से थी लेकिन इस बीच कार्तिक आर्यन कोरोना से संक्रमित हो गए और फिल्म की शूटिंग रोक दी गई। 

 "भूल भुलैया" रही थी बाक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट: 

फिल्म के मेकर्स का कहना था कि इस फिल्म को 19 नवंबर को रिलीज किया जाएगा लेकिन शूटिंग रुक जाने के कारण अब इसके पोस्टपोन होने की उम्मीद जताई जा रही है। रिलीज की नई डेट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बतादें कि भूल भुलैया का पहला पार्ट साल 2007 में आया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी।

एकता कपूर की फिल्म "फ्रेडी" में भी दिखाई देंगे कार्तिक आर्यन: 

इसके अलावा कार्तिक आर्यन एकता कपूर की आने वाली फिल्म  फ्रेडी में भी दिखाई देंगे। एकता कपूर की इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट अभिनेत्री आलया एफ नजर आयेंगी। अपने इस रोल की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर आलया ने दी थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर हुए इस जानकारी को दिया था।

टॅग्स :Kartik Aaryanबॉलीवुड गॉसिपbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!