लाइव न्यूज़ :

मलाइका से अरबाज का क्यों हुआ तलाक, क्राइम ब्रांच की पूछताछ में हुआ खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 2, 2018 16:10 IST

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल सट्टेबाजी की बात कबूल कर ली है।

Open in App

मुंबई, 2 जून: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल सट्टेबाजी की बात कबूल कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज खान ने कहा है कि वह पिछले छह साल से सट्टेबाजी से जुड़े हैं और बुकी सोनू जालान के संपर्क में हैं। पुलिस ने अरबाज खान को बुकी सोनू जालान के खिलाफ गवाह बना लिया है।

अरबाज खान ने IPL सट्टेबाजी की बात मानी, पुलिस ने गवाह बनाया

ऐसे में इसी पूछताछ के दौरान दोनों के तलाक होनें का कारण भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार मलाइका अरोड़ा से अरबाज के तलाक की एक वजह यह भी थी कि वे सट्टेबाजी कर रहे थे और वसूली के लिए मलाइका के पास फोन आने लगे थे। दोनों का 2017 में तलाक हुआ था।

अरबाज खान से आईपीएल सट्टे को लेकर आज पूछताछ की गई। जहां सट्टे के खुलासों के साथ अरबाज ने अपने और मलाइका के तलाक पर भी खुलासा किया। खुद अरबाज खान ने तलाक की एक बड़ी वजह का खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल में सट्टेबाजी की वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आई थी। 

मलाइका उन्हें सट्टा खेलने से मना करती थीं पर उनके नहीं मानने के बाद दोनों के रिलेशन में काफी तल्खी आ गई। जिसके बाद दोनों का तलाक हो गया। अरबाज खान ने पांच साल से आईपीएल में सट्टेबाजी करने और 3 सालों में करीब तीन करोड़ रुपए हारने की बात कबूल की। कहा जा रहा है क्राइम  ब्रांच के सामने आज बातचीत के दौरान उन्होंने ये बात कबूली है।

IPL सट्टेबाजी: क्राइम ब्रांच ने अरबाज से पूछे ये 13 सवाल, बुकी को सामने बिठाकर हुई पूछताछ

अरबाज ने पुलिस से इस साल के आईपीएल मैचों पर भी सट्टा लगाए जाने की बात कबूल की है। सट्टेबाजी में अरबाज का नाम  कुख्यात बुकी सोनू जालान उर्फ सोनू मलाड की गिरफ्तारी के बाद सामने आया था, जिसे पुलिस ने 29 मई को गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज ने पिछले साल सोनू के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाया था और वह करीब 2.75 करोड़ रुपये हार गए थे, जिसे वसूलने के लिए सोनू उन्हें फोन पर धमकाता था।

टॅग्स :अरबाज़ खानमलाइका अरोरा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMalaika Arora: सफलता की राह पर कई उतार-चढ़ाव, लेखिका के रूप में शुरुआत करने को तैयार मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन कपूर ने मलाइका को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश...

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के घर विराजे गणपति बप्पा, परिवार संग मनाई गणेश चतुर्थी, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई कोर्टः प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा को सैफ अली खान धमकाया और मुक्का मारकर नाक की हड्डी तोड़ी?, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी

ज़रा हटकेVIDEO: मलाइका का स्टाइल देख फैंस की थमी सांसे, शॉर्ट ड्रेस में दिखा स्टाइलिश अवतार, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?