लाइव न्यूज़ :

चांद-तारों के शौकीन सुशांत सिंह राजपूत के लिए महिला फैन ने किया दिल जीतने वाला काम, दुनिया कर रही है सलाम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 6, 2020 11:20 IST

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। इस खबर के बाद से बॉलीवुड के साथ-साथ फैंस के बीच शोक की लहर है।

Open in App
ठळक मुद्देचांद-सितारों से गहरा लगाव रखने वाले इस अभिनेता के नाम पर एक सितारे का नाम रखा गया है।सुशांत के एक फैन ने इसके लिए रजिस्ट्री करवाई है और इसका सर्टिफिकेट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।इंटरनेट पर कई ऐसी संस्थाएं देखी जा सकती हैं, जिनसे कोई भी अनऑफिशियली किसी सितारे को अपने चाहने वाले का नाम दे सकता है।

सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उन्हें एक सितारे के रूप में आसमान में देखा जा सकेगा। खबर है कि चांद-सितारों से गहरा लगाव रखने वाले इस अभिनेता के नाम पर एक सितारे का नाम रखा गया है। सुशांत के एक फैन ने इसके लिए रजिस्ट्री करवाई है और इसका सर्टिफिकेट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुशांत की यह फैन अमेरिका की हैं। 

उन्होंने लिखा है, ''सुशांत हमेशा सितारों के शौकीन रहे हैं और इस तरह से मुझे उनके नाम पर एक सितारे का नाम रखना बिल्कुल सही लगा।'' सुशांत की फैन ने जो सर्टिफिकेट शेयर किया है उसके मुताबिक 'आरए.22.121' पोजिशन के स्टार को सुशांत सिंह राजपूत नाम दिया जा रहा है। बता दें कि इंटरनेट पर कई ऐसी संस्थाएं देखी जा सकती हैं, जिनसे कोई भी अनऑफिशियली किसी सितारे को अपने चाहने वाले का नाम दे सकता है।

चांद-सितारों से सुशांत को था बहुत लगाव 

कुछ पैसे देकर नाम रजिस्टर करवाया जा सकता है जिसका सर्टिफिकेट मिलता है। यह सिर्फ संबंधित व्यक्ति के प्रति अपना प्यार जताने का तरीका है, इसकी यूनिवर्सल वैल्यू नहीं होती है। रही बात सुशांत की तो उन्हें चांद-सितारों से बहुत लगाव था। उन्होंने चांद पर जमीन ले रखी थी जिसे देखने के लिए एक महंगा टेलीस्कोप भी खरीदा था।

आज होगा 'दिल बेचारा' का ट्रेलर रिलीज

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' आगामी 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का ट्रेलर सोमवार यानि आज रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को इस साल थिएटर में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। इस फिल्म को कोई भी फ्री में देख सकता है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच