लाइव न्यूज़ :

सुपर डांसर 4 के सेट पर शिल्पा शेट्टी की वापसी, अभिनेत्री को लेकर अनुराग बसु ने कही ये बात

By वैशाली कुमारी | Updated: August 17, 2021 20:59 IST

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से  ‘सुपरडांसर 4’ के सेट पर लौटेंगी । राज कुंद्रा की  गिरफ्तारी के चलते शो निर्माताओं और इस शो को प्रसारित करने वाले चैनल ने शिल्पा शेट्टी को कुछ दिनों के लिए शूटिंग से दूर रहने की सलाह दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के अनुसार डांस रियलटी ‘सुपर डांसर 4’ के सेट पर इस सप्ताह के अन्त तक बतौर जज शिल्पा शेट्टी वापसी करने जा रही हैंशूट के लिए सेट पर पहुंची शिल्पा सीधे अपने मेकअप रूप में चली गयीं

राज कुंद्रा की  गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी ‘सुपर डांसर 4’ में नजर नहीं आ रहीं थीं।  लेकिन अब खबर है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से  ‘सुपरडांसर 4’ के सेट पर लौटेंगी। राज कुंद्रा की  गिरफ्तारी के चलते शो निर्माताओं और इस शो को प्रसारित करने वाले चैनल ने शिल्पा शेट्टी को कुछ दिनों के लिए शूटिंग से दूर रहने की सलाह दी थी। लेकिन, राज कुंद्रा की जमानत का मामला लंबा खिंचते देख शिल्पा ने शूटिंग पर लौटने का फैसला किया है। 

इस मामले में अब तक शिल्पा शेट्टी का कोई कनेक्शन पुलिस को नहीं मिला है। अभिनेत्री कहना है कि उनका, अपने पति के कारोबार से कोई लेना देना नहीं हैं। हालांकि मुंबई पुलिस को इस बारे में जो सबूत मिले हैं, उस पर कार्रवाई होने के बाद ही इस बारे में  कुछ कहा जा सकेगा।

रिपोर्ट के अनुसार डांस रियलटी ‘सुपर डांसर 4’ के सेट पर इस सप्ताह के अन्त तक बतौर जज शिल्पा शेट्टी वापसी करने जा रही हैं। शो के सेट पर मंगलवार को शिल्पा शेट्टी दिखीं तो वहां हलचल मच गई। शिल्पा शेट्टी का मंगलवार को शूटिंग में शामिल होने की जानकारी शो के प्रोडक्शन में लगे तमाम लोगों को भी नहीं थी। बस शो के स्क्रिप्ट राइटर को ही इसकी जानकारी दी गई थी। 

फिलहाल "सोनी टीवी" ने कोई बयान जारी नहीं किया है, रिपोर्ट के मुताबिक शो के मेकर्स और चैनल के बीच इस बात को लेकर बीते हफ्ते लंबी बैठक चली थी। जिसमें कानूनी जानकारों से भी लंबी चर्चा हुई। इस बैठक के बाद ही शिल्पा को शो पर वापस लाने का फैसला किया गया। माना जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी अब इस शो की शूटिंग आगे भी करती रहेंगी।

शूट के लिए सेट पर पहुंची शिल्पा सीधे अपने मेकअप रूप में चली गयीं। इसके बाद उन्होंने शो मेकर्स से लंबी बातचीत की। इसकी जानकारी सेट पर मौजूद लोगों ने बताई हैं। शो के दूसरे जजों ने भी शिल्पा का हाल जाना और उनकी सेट पर वापसी को एक सही कदम बताया।

हाल ही में शो के जज अनुराग बसु ने शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी को याद करते हुए कहा कि, शिल्पा शेट्टी के न आने से किसी को भी अच्छा नहीं लग रहा। अनुराग ने शो बनाने वालों को एक परिवार की तरह माना था और कहा था कि परिवार के किसी भी एक सदस्य का साथ न होना बहुत अखरता रहता है।

 

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!