लाइव न्यूज़ :

गांव में होती, तो ऐसी दिखतीं शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 13, 2021 19:50 IST

वीडियो में शिल्पा पंजाबी लुक में हैं और बैकग्राउंड में 'लौंग-लाची' गाना बज रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देराज फेस फिल्टर लगाकर 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का देसी वर्जन भी बना चुके हैं.अगर मैंने पंजाब के किसी गांव की लड़की से शादी की होती, तो वह ऐसी दिखती.

शिल्पा शेट्टी से संबंधित मजेदार पोस्ट उनके पति राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें दिख रहा है कि अगर शिल्पा गांव की पंजाबी लड़की होती तो कैसी दिखतीं.

कुंद्रा ने फेस फिल्टर वाला वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, ''अगर मैंने पंजाब के किसी गांव की लड़की से शादी की होती, तो वह ऐसी दिखती.'' वीडियो में शिल्पा पंजाबी लुक में हैं और बैकग्राउंड में 'लौंग-लाची' गाना बज रहा है. राज फेस फिल्टर लगाकर 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का देसी वर्जन भी बना चुके हैं.

तांडव का गौहर को बेसब्री से इंतजार

गौहर खान इस समय अली अब्बास जफर की वेब सीरीज 'तांडव' का इंतजार कर रही हैं. यह पहली सीरीज है, जो उनकी शादी के बाद रिलीज हो रही है. इसमें गौहर ने मैथिली शरण की भूमिका निभाई है, जो कि अनुराधा किशोर (डिंपल कपाडि़या) की सचिव है. सीरीज में डिंपल राजनीति करती नजर आएंगी.

गौहर ने कहा, ''मैथिली मजबूत व्यक्तित्व वाली लड़की है और राजनीतिक दुनिया के अहम पात्रों में से एक है. 'तांडव' का ट्रेलर हाल में रिलीज हुआ था. इसे 42 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.

अल्ट्रा ग्लैमरस अवतार में दिखीं मृणाल

'सुपर 30' की अभिनेत्री मृणाल ठाकुर जल्द ही गुरु रंधावा के म्युजिक वीडियो में अल्ट्रा-ग्लैमरस लुक में नजर आएंगी. सूत्रों के मुताबिक इसका फाइनल ट्रैक अभी मिक्सिंग की प्रक्रिया में है. इसमें मृणाल का ऐसा अंदाज देखने को मिलेगा, जिसे अभी तक बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया है. गाने का शीर्षक 'अभी ना छोड़ो मुझे' है, जिसे गुरु रंधावा ने गाया है. गुरु भी वीडियो में दिखेंगे. कश्मीर में दो दिन फिल्माए गए यह वीडियो अगले महीने रिलीज होगा.

ब्लाइंड के रोल के लिए सोनम की ट्रेनिंग

सोनम कपूर की अगली फिल्म 'ब्लाइंड' होगी. इसमें वह एक नेत्रहीन लड़की के रोल में दिखेंगी. इस रोल की बारीकियों को गहराई से समझने के लिए सोनम अभी इशारों में बात करने समेत कई चीजों की ट्रेनिंग ले रही हैं. यूनिट से जुड़े शख्स ने बताया कि अपने लुक में सटीक दिखने के लिए सोनम हेल्दी डायट पर हैं. उम्मीद है कि महामारी के बाद जल्द ही वह शूटिंग शुरू करेंगी. शोम मखीजा की इस फिल्म के लिए सोनम अभी ग्लासग्लो में हैं.

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीमुंबईबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच