लाइव न्यूज़ :

सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की 'डबल एक्सएल' में नजर आएंगे शिखर धवन, मेकर्स ने किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2022 13:07 IST

इस फिल्म में सोनाक्षी और हुमा के साथ ऐक्टर जहीर इकबाल और महत राघवेंद्र दिखाई देंगे। इस बीच इसके मेकर्स ने दर्शकों को एक सरप्राइज दिया है...

Open in App
ठळक मुद्देडबल एक्सएल 04 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म गुलशन कुमार, टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अजीजो द्वारा प्रस्तुत की गई है।

मुंबईः सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की 'डबल एक्सएल' काफी चर्चा में है। यह दो प्लस-साइज महिलाओं की कहानी है जो अपने सपनों की तलाश में हैं। सतराम रमानी द्वारा निर्देशित लाइफ कॉमेडी ड्रामा शरीर के वजन की रूढ़ियों को चुनौती देती है और यह मजबूत संदेश देती है कि अगर आप सपना देखते हैं तो आप इसे प्राप्त भी कर सकते हैं। 

इस फिल्म में सोनाक्षी और हुमा के साथ ऐक्टर जहीर इकबाल और महत राघवेंद्र दिखाई देंगे। इस बीच इसके मेकर्स ने दर्शकों को एक सरप्राइज दिया है, वह भी एक क्रिकेटर के रूप में। जी हां मशहूर भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी डबल एक्सएल में बेहद खास अंदाज में नजर आएंगे।

शिखर बताते हैं कि उनका निर्णय काफी सहज था। शिखर धवन ने कहा, "देश के लिए खेलने वाले एक एथलीट के तौर पर जीवन हमेशा बहुत व्यस्त होता है। अच्छी मनोरंजक फिल्में देखना मेरा पसंदीदा शगल है। जब यह अवसर मेरे पास आया और मैंने कहानी सुनी, तो इसका मुझ पर गहरा प्रभाव पड़ा। यह पूरे समाज के लिए एक प्यारा संदेश है और मुझे उम्मीद है कि बहुत सारी युवा लड़कियां और लड़के अपने सपनों का पीछा करते रहेंगे, चाहे कुछ भी हो।”

डबल एक्सएल 04 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म गुलशन कुमार, टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अज़ीज़ो द्वारा प्रस्तुत की गई है

टॅग्स :शिखर धवनहुमा क़ुरैशीसोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी की, युजवेंद्र चहल ने फोटो शेयर कर कहा- ‘मेरे यार की शादी है’

क्रिकेटब्राइट रेड लहंगे में शिखर धवन की दुल्हनिया लगी गजब, प्री-वेडिंग शूट की तस्वीरें वायरल

क्रिकेटशिखर धवन ने सोफी शाइन के साथ की सगाई, फरवरी में होगी शादी, जानें उनकी मंगेतर के बारे में

क्रिकेटकौन हैं शिखर धवन की लेडी लव सोफी शाइन? नेट वर्थ जानकर रह जाएंगे दंग

क्राइम अलर्ट7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क?, शिखर धवन-सुरेश रैना के बाद युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, मिमी चक्रवर्ती और सोनू सूद पर एक्शन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?