लाइव न्यूज़ :

करण जौहर की पार्टी में ड्रग इस्तेमाल का आरोप बोली-हॉट एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा, शुक्र है मैं इसका हिस्सा नहीं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 3, 2019 12:35 IST

शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने आरोप लगाया कि करण जौहर की पार्टी में स्टार्स ड्रग्स के नशे में थे। अब इस मामले पर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने अपना पक्ष रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देकरण जौहर की हाउस पार्टी और उनमें पहुंचे सितारों की मुसीबत बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। करण के घर से शेयर किए हुए एक वीडियो पर फैंस सहित कई लोगों ने आपत्ति जताई है।

करण जौहर की हाउस पार्टी और उनमें पहुंचे सितारों की मुसीबत बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। करण के घर से शेयर किए हुए एक वीडियो पर फैंस सहित कई लोगों ने आपत्ति जताई है।शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने आरोप लगाया कि इस पार्टी में स्टार्स ड्रग्स के नशे में थे। अब इस मामले पर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने अपना पक्ष रखा है।

अपनी हॉट अदाओं से आग लगाने वाली शर्लिन ने इस पार्टी पर अपनी राय वक्त की है। उन्होंने कहा है कि वह खुद को पार्टी से दूर रखती हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार एक्ट्रेस ने कहा है कि मैं खुद को बॉलीवुड की पार्टियों से दूर रखती हूं क्योंकि ऐसी पार्टियों के लिए मेरे पास टाइम नहीं है। मैं एक काम में डूबने वाली इंसान हूं।

मैं ज्यादातर अपना समय अपनी टीम के साथ बिताती हूं, शुक्र है मैं बॉलीवुड के इस कैंप का हिस्सा नहीं हूं। एक्ट्रेस ने आगे कहा है कि जहां तक बात पार्टी की है तो मुझे नहीं पता इन पार्टी में क्या होता है। इस तरह के पदार्थों का प्रयोग होता है। मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता है। 

मैं अपनी हेल्थ को लेकर जागरुक हूं। 2017 में मैंने सिगरेट पीना छोड़ दिया था और मैं ड्रग्स के खिलाफ हूं। शर्लिन ने अपने इस बयान के जरिए करण की पार्टी में मौजूद सेलेब्स पर निशाना साधा है।

मजिंदर का कहना

मजिंदर  का कहना है कि करण की पार्टी में उस दिन ड्रग्स का प्रयोग किया गया था। हांलाकि कांग्रेस के नेता मिलिंद देवरा ने इस बात को गलत बताया है। अब इस पार्टी का दूसरा पहलू भी सामने आया है। विक्की कैमरे को देखकर नाक छूते नजर आए हैं। जिसके बाद कहा गया कि उन्होंने ड्रग्स ले रखा था।  साथ ही उनके पीछे कुछ सफेद सा रखा भी नजर आया था जो ड्रग्स ही बताया जा रहा था। 

टॅग्स :शर्लिन चोपड़ाकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: एमएस धोनी का रोमांटिक अंदाज, बॉलीवुड के नए 'लवर बॉय', वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2024: शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहले नंबर पर किया कब्जा, अमिताभ बच्चन को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?